More

    *थाना भट्टूकलां पुलिस की कार्रवाई : 60 किलो 365 ग्राम डोडा पोस्त बरामदगी मामले में तीसरा सह-आरोपी काबू*

    *थाना भट्टूकलां पुलिस की कार्रवाई : 60 किलो 365 ग्राम डोडा पोस्त बरामदगी मामले में तीसरा सह-आरोपी काबू*

     

    – सीआईए फतेहाबाद द्वारा पकड़े गए दो तस्करों से पूछताछ में सामने आया था सह-आरोपी का नाम

     

    – आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा

    भट्टूकलां, 31 मई। थाना भट्टूकलां पुलिस ने 60 किलो 365 ग्राम डोडा पोस्त बरामदगी के मामले में कार्रवाई करते हुए राजस्थान के जोधपुर जिले की पुनिया की बासनी निवासी भागाराम पुत्र पूरखा राम पुत्र जोगाराम को काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

    थाना भट्टूकलां प्रभारी उपनिरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि 28 मई 2026 को सीआईए फतेहाबाद पुलिस ने भट्टूकलां-चौपटा रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास नाकाबंदी के दौरान पंजाब के बठिंडा जिले के सुक्खा सिंह वाला निवासी बूटा सिंह तथा बरनाला जिले के पक्खोकलां निवासी जसविंदर राम को बोलेरो मैक्स पिकअप गाड़ी सहित काबू किया था। तलाशी के दौरान वाहन से 60 किलो 365 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ था।

    इस संबंध में थाना भट्टूकलां में अभियोग संख्या 103 दिनांक 28.05.2026 के तहत धारा 15सी/61/85 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।

    मामले के अनुसंधान एवं आरोपियों से पूछताछ के दौरान डोडा पोस्त की सप्लाई में शामिल सह-आरोपी भागाराम का नाम सामने आया। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए उसे काबू कर लिया। मामले की जांच जारी है तथा आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    Trending News

    Technology