More

    *थाना जाखल पुलिस की कार्रवाई : नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में आरोपी काबू*

    *थाना जाखल पुलिस की कार्रवाई : नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में आरोपी काबू*

     

    – नाबालिग को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया, आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    जाखल, 1 जून। थाना जाखल पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए धोली, जिला जींद निवासी ऋतिक पुत्र संजय को काबू किया है। पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद कर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

    थाना जाखल प्रभारी उपनिरीक्षक सुरेश ने बताया कि जाखल निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी 16 वर्षीय बेटी घर से लापता हो गई थी। परिजनों द्वारा रिश्तेदारों व अन्य संभावित स्थानों पर तलाश करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल पाया। शिकायत के आधार पर थाना जाखल में अभियोग संख्या 67 दिनांक 25.05.2026 के तहत धारा 137(2) व 96 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

    उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की। जांच के दौरान मामले में संलिप्त पाए जाने पर आरोपी को काबू कर लिया गया तथा नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

    थाना प्रभारी ने बताया कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद नाबालिग को उसके अभिभावकों के हवाले कर दिया गया, जबकि आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की आगामी जांच जारी है।

     

    Trending News

    Technology