✅*थाना गुलाबगंज पुलिस की बड़ी सफलता : 6 घंटे में चोरी एवं नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार*
✅चोरी की मोटर, गेहूं, नगदी सहित दो मोटरसाइकिल जप्त, ₹1.50 लाख से अधिक का मशरूका बरामद

विदिशा मध्यप्रदेश- पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह के मार्गदर्शन में थाना गुलाबगंज पुलिस ने चोरी एवं नकबजनी की दो घटनाओं का मात्र 6 घंटे में सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस द्वारा चोरी गया माल एवं घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹1.50 लाख से अधिक का मशरूका बरामद किया गया है। एक मुख्य आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है।
➡️घटना का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 01 जून 2026 को फरियादी गौरव रघुवंशी निवासी ग्राम करारिया ने अज्ञात चोरों द्वारा कुएं से मोटर एवं केबिल चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसकी अनुमानित कीमत ₹50,000 थी। वहीं फरियादी सचिन अहिरवार निवासी ऐरन ने घर का ताला तोड़कर गेहूं एवं नगदी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹17,500 थी। प्रकरण में थाना गुलाबगंज में अपराध क्रमांक 112/2026 धारा 303(3) बीएनएस एवं अपराध क्रमांक 114/2026 धारा 303(4), 331(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
➡️सूचना तंत्र एवं पुलिस की सक्रियता से मिली सफलता:
थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश सिंह सोलंकी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई। सर्चिंग के दौरान तीन संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिलों से घूमते हुए मिले, जिन्हें घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।
➡️गिरफ्तार आरोपी:
👉अमित रघुवंशी पिता दिलीप रघुवंशी, उम्र 22 वर्ष, निवासी बंटी नगर, विदिशा।
👉अमन रैक्वार पिता रघुनाथ रैक्वार, उम्र 24 वर्ष, निवासी माता मंदिर के पास, मोहनगिरी, विदिशा।
👉सोनू रैक्वार पिता बबलू रैक्वार, उम्र 19 वर्ष, निवासी ट्रैक्टर ऑफिस के पास, बरईपुरा, विदिशा।
पूछताछ में घटना का मुख्य आरोपी ऋतिक रैक्वार होना पाया गया, जो वर्तमान में फरार है। उसकी तलाश हेतु पुलिस टीम लगातार प्रयासरत है।
➡️बरामद मशरूका:
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी गई मोटर एवं केबिल, 05 बोरी गेहूं, नगदी, रिंच, पाना, पेचकस, लोहे का कटर, आरी सहित अन्य सामान बरामद किया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक MP-40-ZA-5411 एवं MP-40-ZD-2609 भी जप्त की गई हैं। कुल बरामद मशरूका की अनुमानित कीमत ₹1.50 लाख से अधिक है।
➡️आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड:
गिरफ्तार आरोपी आदतन अपराधी हैं। इनके विरुद्ध थाना कोतवाली विदिशा, सिविल लाइन विदिशा एवं थाना बैरसिया जिला भोपाल में चोरी, नकबजनी, हत्या का प्रयास एवं हत्या जैसे गंभीर अपराध पूर्व से पंजीबद्ध हैं।
➡️सराहनीय भूमिका:
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश सिंह सोलंकी, सउनि प्रहलाद सिंह रघुवंशी, प्रधान आरक्षक विपिन जादौन, प्रधान आरक्षक इंदर सिंह, आरक्षक आकाश मिश्रा, विक्रम रघुवंशी, संजय यादव, शिवेंद्र तोमर, राजेश रघुवंशी एवं डायल स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
