*तोरवा पुलिस की अड्डेबाजों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई*
धारदार चाकू लेकर आम जनता में दहशत फैलाने वाले 04 बदमाश गिरफ्तार
आरोपियों के कब्जे से 04 धारदार लोहे के चाकू बरामद
गिरफ्तार आरोपी
1. कुशल पासी पिता मुकेश पासी, उम्र 19 वर्ष, निवासी परियापारा, लालखदान, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर।
2. सुमीत पाल पिता राजेश पाल, उम्र 18 वर्ष 01 माह, निवासी परियापारा, लालखदान, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर।
3. प्रथम चौहान पिता रंजीत चौहान, उम्र 20 वर्ष, निवासी परियापारा, लालखदान, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर।
4. शिवम चौहान पिता प्रकाश चौहान, उम्र 22 वर्ष, निवासी परियापारा, लालखदान, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर।
जप्त मशरूका* 04 नग लोहे के धारदार चाकू

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर– थाना तोरवा पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अड्डेबाजों, आदतन बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाकर सघन पेट्रोलिंग एवं चेकिंग की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 03.07.2026 को थाना प्रभारी निरीक्षक रजनीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान लालखदान क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चार अलग-अलग बदमाश धारदार चाकू लेकर आम लोगों में भय एवं दहशत का माहौल उत्पन्न करते पाए गए।
पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर चारों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 04 नग धारदार लोहे के चाकू बरामद किए गए, जिन्हें विधिवत जप्त किया गया।
आरोपियों के विरुद्ध पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई तथा उन्हें गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
