More

    *तैश में आकर प्रेमी ने कर दी प्रेमिका की हत्या,प्रेमी प्रेमिका के बीच विवाद*

    बिलासपुर । प्रेमी युवक से अपनी प्रेमिका की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत अमाली में प्रेमी युवक गुलशन यादव पिता जगत यादव उम्र 24 वर्ष का गांव के ही युवती अंजू यादव पिता राजकुमार यादव के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों प्रेमी एक साथ गांव के ही एक मकान में दो माह से रह रहे थे। गांव वालों  के अनुसार आए दिन दोनों के बीच विवाद होता था। रविवार दोपहर लगभग 3 बजे दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा की गुस्से में प्रेमी युवक ने कुल्हाड़ी से मार कर प्रेमिका की हत्या कर दी।
    सूचना के बाद कोटा पुलिस मौके पर पहुंच कर आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। प्रेमी युवक ने किन कारणों के चलते अपनी प्रेमिका की हत्या की है इसकी जानकारी नही हो पाई है पुलिस के पूछताछ के बाद ही स्पष्ट को पाएगा युवक ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।

    Trending News

    Technology