
तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली डॉ भीमराव अम्बेडकर शिक्षण संस्थान छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित डॉ ब्रास मास्टर की एकेडमी मुंगेली में नीट यूजी परीक्षा 2025 में सफल छात्र मुकेश साहू ने गत दिवस डॉ भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय में कक्षा नवमी से बारहवीं तक के छात्रों को नीट यूजी परीक्षा की तैयारी करने के सम्बन्ध में विशेष मार्ग दर्शन कर उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि कमजोर छात्र भी यदि लक्ष्य तय कर कक्षा नवमी से समझ के साथ तैयारी करना प्रारम्भ करे तो बारहवीं तक चार वर्ष में नीट परीक्षा के सिलेबस , प्रश्न पूछने की पद्धति, माध्यम, ओ एम आर भरना, समय प्रबंधन आदि की पूरी जानकारी हो सकती है और वह पहले ही बार में सफल हो सकता है या ज्यादा से ज्यादा दो वर्ष लगेगा पर सफलता मिलेगी ही परन्तु अधिकतर छात्र बारहवीं के बाद ही तैयारी करने के बारे में विचार करते हैं । यदि प्रतिभावान छात्र है तो वह पहले ही बार में सफल हो सकता है अन्यथा उसे भी अधिक बार प्रयास करने होंगे। मैंने स्वयं बारहवीं के बाद तैयारी की । मैं हिंदी माध्यम ग्रामीण क्षेत्र शासकीय विद्यालय का छात्र हूँ। कक्षा नवमी से ही इस प्रकार की जानकारी देने वाले मुझे कोई शिक्षक नहीं मिले। परन्तु इस विद्यालय के सभी छात्र -छात्रा और अन्य शालाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थी आप सभी अत्यंत सौभाग्य शाली हैं कि डॉ ब्रास मास्टर की एकेडमी द्वारा कक्षा नवमी से ही पूरी जानकारी दी जाती है और प्रतिवर्ष निःशुल्क क्रैश कोर्स कोचिंग देकर नीट, जेईई, बीएससी नर्सिंग, सीईयूटी आदि की तैयारी कराकर सफलता दिलवाते हैं ।

मुझे यहां से बहुत अधिक मार्ग दर्शन मिला तब मैं आज यहां पर आया हूं। आप सभी हमेशा इस संस्थान से जुड़े रहें और अपना भविष्य बनाएं।
