More

    *डॉ भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय मुंगेली में जिला के कलेक्टर श्रीमान कुन्दन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमान भोजराम पटेल के निर्देशन में पुलिस बाल मित्र रोशना डेविड,*

    तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली डॉ भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय मुंगेली में जिला के कलेक्टर श्रीमान कुन्दन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमान भोजराम पटेल के निर्देशन में पुलिस बाल मित्र रोशना डेविड, बबीता श्रीवास एवं प्रधान आरक्षक राजेश बंजारे द्वारा पहल योजना के तहत सायबर क्राइम, फ्राड, सड़क सुरक्षा एवं विभिन्न प्रकार के नशा से बचने के उपाय, अच्छी शिक्षा और संस्कार के बारे में जानकारी दी गई। अतिथियों का संस्था के प्राचार्य श्रीमती आशा दिवाकर एवं अंजिता चंद्राकर तथा संस्था अध्यक्ष राजेन्द्र दिवाकर ने स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया एवं आभार व्यक्त किया इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्रा एवं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे

    Trending News

    Technology