*डीएमएफ फंड से सीसी रोड निर्माण का शुभारंभ, ग्राम नवागांव (घु.) में विकास कार्यों को मिली गति*

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली— जनपद पंचायत मुंगेली अंतर्गत ग्राम पंचायत नवागांव (घु.) में जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) फंड के माध्यम से सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया है। निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है, जिससे ग्रामवासियों में खुशी का माहौल है। इस सड़क के निर्माण से आवागमन सुगम होगा तथा ग्रामीणों को बरसात सहित सभी मौसमों में बेहतर सुविधा मिल सकेगी। ग्राम पंचायत ने बताया गया कि निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुरूप कराया जा रहा है। पंचायत का उद्देश्य ग्रामीणों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए गांव के समग्र विकास को गति देना है। सड़क निर्माण पूर्ण होने के बाद गांव के विभिन्न हिस्सों में आवागमन आसान होगा और लोगों को दैनिक कार्यों में सुविधा मिलेगी।
ग्राम पंचायत नवागांव (घु.) के सरपंच नारायण साहू ने कहा कि ग्रामवासियों के सहयोग एवं वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन से पंचायत में विकास कार्य लगातार किए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी गांव के विकास के लिए इसी तरह जनहित के कार्य प्राथमिकता के साथ जारी रहेंगे। ग्रामीणों ने सीसी रोड निर्माण कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पंचायत की पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि इस प्रकार के विकास कार्यों से गांव की आधारभूत सुविधाओं में लगातार सुधार होगा।
