
तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली डाॅ.भीमराव अम्बेडकर शिक्षण संस्थान छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित डाॅ.भीमराव अम्बेडकर उच्च. माध्य. आवासीय विद्यालय एवं डाॅ. ब्रास मास्टर की एकेडमी मुंगेली के गणित संकाय के छात्र अनीश जोशी ने जेईई मेंस सेकेण्ड सेशन परीक्षा में 79.33 परसेंटाईल अंक के साथ सफलता प्राप्त कर जेईई एडवांस परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया है। सफलता का श्रेय छात्र व शिक्षक की मेहनत का परिणाम है। छात्र के सफलता पर विद्यालय परिवार व कोचिंग टीम के सदस्य एवं पदाधिकारी, प्राचार्य श्रीमती आशा दिवाकर, व्यवस्थापक एच.आर.भास्कर एवं संस्थाध्यक्ष राजेन्द्र दिवाकर ने बधाई तथा शुभकामनाएं दी। ज्ञात हो कि विगत 7 वर्षों से इस विद्यालय के छात्र लगातार जेईई मेंस में सफल हो रहे हैं। उक्त जानकारी प्रभारी प्राचार्य श्री छत्रपाल डाहिरे ने दी।
