*◾ जुआ खेल रहे 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत की गई कार्यवाही। आरोपियों के कब्जे से कुल 18390/- रूपये की गई जप्त।*
*◾ थाना लोरमी द्वारा जुआ खेल रहे आरोपी तुलाराम पटेल एवं 05 अन्य के कब्जे से राशि 8900/- रूपये तथा आरोपी यशवंत पटेल एवं 04 अन्य के कब्जे से राशि 6220/- रूपये एवं आरोपी महेन्द्र सिंह चौहान एवं 02 अन्य के कब्जे से 2210/- रूपये जप्त कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में।*
*◾ थाना चिल्फी द्वारा भी जुआ खेल रहे 02 आरोपियों के कब्जे से 1060/- रूपये जप्त कर छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत की गई कार्यवाही।*
मुंगेली:-जिला पुलिस मुंगेली द्वारा जुआ-सट्टा के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में जुआ खेल रहे कुल 16 आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है, जिसमें थाना लोरमी द्वारा मुखबिरों की सूचना पर ग्राम उरईकछार में दबिश देकर जुआ खेल रहे आरोपी 1) तुलाराम पटेल, 2) सुरीत पटेल, 3) अनिल पटेल, 4) अमृतलाल पटेल, 5) राकेश काटले एवं 6) दुर्गेश जायसवाल के कब्जे से राशि 8900/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई है। इसी प्रकार थाना लोरमी द्वारा मुखबिरों की सूचना पर ग्राम उरईकछार नगर के किनारे दबिश देकर जुआ खेल रहे आरोपी 1) यशवंत पटेल, 2) रंजीत पटेल, 3) सत्यनारायण पटेल, 4) गणेश पटेल, 5) रंजीत यादव के कब्जे से 6220/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई है।
इसी प्रकार थाना लोरमी द्वारा ग्राम तुलसाघाट में दबिश देकर जुआ खेल रहे आरोपी महेन्द्र सिंह चौहान एवं 02 अन्य के कब्जे से 2210/- तथा थाना चिल्फी द्वारा ग्राम खपरी में दबिश देकर जुआ खेल रहे आरोपी धनसिंह चतुर्वेदी एवं 01 अन्य के कब्जे से 1060/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई है।
