More

    *जुआ-सट्टा के विरूद्ध जिला पुलिस मुंगेली द्वारा की गई कार्यवाही।*

    *◾ जुआ खेल रहे 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत की गई कार्यवाही।*
    *◾ थाना फास्टरपुर द्वारा जुआ खेल रहे आरोपी विनोद कुमार चन्द्राकर एवं 05 अन्य के कब्जे से राशि 12780/- रूपये जप्त कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में।*
    *◾ थाना चिल्फी द्वारा भी जुआ खेल रहे 04 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही कर राशि 2560/- रूपये की गई जप्त।*

    मुंगेली-जिले में अवैध गतिविधियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना फास्टरपुर द्वारा मुखबिरों की सूचना पर ग्राम आमाबगीचा के पास लगरा में दबिश देकर जुआ खेल रहे रहे कुल 06 आरोपी 1) विनोद कुमार चन्द्राकर, 2) स्वतंत्र चंद्राकर, 3) आनेन्द्र चंद्राकर, 4) जगदीश चंद्राकर, 5) लक्ष्मण बर्मन, एवं 6) महेन्द्र बंजारे के कब्जे से राशि 12780/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई है।

    इसी प्रकार थाना चिल्फी द्वारा ग्राम चिल्फी में तालाब पार दबिश देकर जुआ खेल रहे आरोपी हीरालाल दुबे एवं 03 अन्य के कब्जे से जप्त राशि 2560/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई है।

    Trending News

    Technology