
जीजा और साली की प्रेम कहानी की एक खबर सुर्खियों में बनी हुई है। बताया जाता है कि एक 20 वर्षीय युवती अपने घर वालों से एग्जाम देने बताकर घर से निकली थी। परीक्षा के बाद वह अपने जीजा के साथ फरार हो गयी। लेकिन लड़की के घर वाले चुप नहीं बैठे, उन्होंने उठाया ऐसा कदम जिसे जिसे वह व्यक्ति सोंच नहीं सकता था।
कहाँ का है ये मामला?
ये समाचार उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की है। प्राप्त खबर के अनुसार एक युवती अपनी ही बहन के पति के साथ रफूचक्कर हो गयी। घर वालों के अनुसार उनकी बेटी की परीक्षा थी जिसे देने के लिये वह एग्जाम सेंटर पर देने आयी थी। लेकिन जब वह शाम तक नहीं लौटी तो वे चिंतित हो उठे। दौड़े-दौड़े एग्जाम सेंटर पहुंचे तो वहां पता लगा कि एग्जाम खत्म हो चुका है और यह भी पता चला कि उनकी बेटी ने एग्जाम दिया था।
रिश्तेदारों ने बताया सच
एग्जाम सेंटर पर बेटी के न मिलने पर पिता ने रिश्तेदारों को को फोन लगाया। तब यह जानकारी मिली जिससे उनके होश उड़ गए।उनके ही रिश्तेदारों उन्हें बताया उनकी छोटी बेटी उनके ही दामाद के साथ घर से भाग गई है। सारे परिवार में हड़कंप मच गया।
मामला प्रेम-प्रसंग का है
प्राप्त समाचार के अनुसार जीजा साली के बीच प्रेम- प्रसंग का होना बताया जा रहा है। जिसके कारण ही जीजा अपनी साली को लेकर नौ दो ग्यारह हो गया। स्थानीय लोगों ने यह समाचार चर्चा का विषय बना हुआ है।जितने मुंह उतनी बातें सुनाई दे रही हैं।
ससुर ने अपने दामाद के खिलाफ कराई रिपोर्ट दर्ज
युवती को भगाने वाले व्यक्ति का सोचना था कि लोक- लाज के भय से लड़की के परिवार वाले चुप बैठेंगे। लेकिन लड़की के पिता ने अपने ही दामाद के खिलाफ बिसंडा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनके अनुसार उनका दामाद उनकी छोटी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घर से फरार युवती की तलाश की जा रही है।
