More

    *जिला पंचायत सीईओ श्री पांडेय ने पंचायत की योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की ली समीक्षा बैठक*

    *मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों की हुई विस्तृत समीक्षा*

    *मनरेगा, पीएम आवास और स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों की समीक्षा, समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश*

    *मनरेगा लेबर बजट पूर्ति, अपूर्ण कार्यों को 31 मार्च तक पूरा करने पर दिया गया जोर*

    *आजीविका डबरी, पीएम आवास और जियो टैग कार्यों में तेजी लाने के निर्देश*

    *जिले में संचालित ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा*

    *ई-केवाईसी, एनएमएमएस फेस ऑथेंटिकेशन और लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश*

    तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा),प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) तथा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत कराए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आज जिला पंचायत मुंगेली के सभा कक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रभाकर पाण्डेय की अध्यक्षता आयोजित की गई।
    समीक्षा के दौरान मनरेगा के अंतर्गत नए लक्ष्य के अनुरूप लेबर बजट की पूर्ति सुनिश्चित करने तथा अपूर्ण कार्यों को 31 मार्च तक पूर्ण कराने के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। जिन कार्यों में 30 प्रतिशत से कम व्यय हुआ है, उनके संबंध में राज्य कार्यालय के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकीय को सत्यापन कर सोमवार तक प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा गया। साथ ही ऐसे कार्य जिनमें केवल 05 प्रतिशत व्यय हुआ है और आगे कार्य संभव नहीं है, उनके व्यय की वसूली राशि करने हेतु कार्यक्रम अधिकारी जनपद पंचायत को निर्देशित ।
    बैठक में सभी आजीविका डबरी कार्यों को 31 मार्च 2026 तक पूर्ण कराने तथा प्रत्येक डबरी के लिए आजीविका योजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश कार्यक्रम अधिकारी जनपद पंचायत को दिए गए। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के सभी प्रारंभ कार्यों में एक सप्ताह के भीतर मस्टर रोल जारी करने के लिए कहा गया।
    युक्तधारा के तहत तैयार किए गए 9529 कार्यों की योजना को पोर्टल में शीघ्र प्रविष्ट करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही सभी कार्यक्रम अधिकारी एवं तकनीकी सहायकों को एक सप्ताह के भीतर ई-केवाईसी शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इसमें लापरवाही बरतने वाले ग्राम रोजगार सहायकों एवं तकनीकी सहायकों को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में एनएमएमएस के तहत फेस ऑथेंटिकेशन 100 प्रतिशत सुनिश्चित करने तथा इवनिंग फोटो अपलोड करने के निर्देश दिए गए। इसके लिए तकनीकी सहायकों को नियमित रूप से फील्ड निरीक्षण कर फोटो अपलोड करने कहा गया। साथ ही तीनों फेज के लंबित जियो टैग कार्यों को भी एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
    प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत सभी अप्रारंभ एवं प्रगतिरत आवासों को 31 मार्च तक प्रारंभ कराने के लिए ब्लॉक समन्वयकों को निर्देशित किया गया। इसके लिए ग्राम पंचायतवार नियुक्त नोडल अधिकारियों को अपने-अपने पंचायतों का नियमित निरीक्षण करने को कहा गया। वहीं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत चल रहे कार्यों का भी ब्लॉक समन्वयक एवं तकनीकी सहायकों द्वारा निरीक्षण कर समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।
    – मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रभाकर पाण्डेय ने कहा कि “शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है। सभी संबंधित अधिकारी नियमित मॉनिटरिंग करते हुए अपूर्ण कार्यों को 31 मार्च तक पूर्ण कराना सुनिश्चित करें, ताकि ग्रामीणों को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।”
    समीक्षा बैठक में मनरेगा के अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकीय, सहायक परियोजना अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक, पीएमएवाई-जी के जिला समन्वयक एवं ब्लॉक समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के जिला समन्वयक एवं ब्लॉक समन्वयक, सहायक अभियंता तथा जनपद पंचायतों के करा रोपण अधिकारी भी उपस्थित रहे।

    Trending News

    Technology