
मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत जांजगीर-नैला शहर के 3 मंडल और 6 सेक्टर के पुनर्गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक लोकप्रिय चाम्पा विधायक कार्यालय में संपन्न हुई।
बैठक में जांजगीर विधायक श्री ब्यास कश्यप, संगठन प्रभारी श्री भविष्य चंद्राकर, जिला कांग्रेस कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री रमेश पैगवार, शहर अध्यक्ष श्री संतोष शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर आगामी संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की गई और पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए रणनीति बनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि यह पुनर्गठन अभियान कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा और कांग्रेस को आगामी चुनावों में मजबूत आधार प्रदान करेगा।
