
मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा ,,राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता रायगढ़ के धर्मजयगढ़ में 8 से 9 जुलाई 2023 को आयोजित जिसमें जांजगीर-चांपा जिला के 19 खिलाडीयो ने भाग लिए जिनमे मयंक रत्नाकर ने गोल्ड मेडल , युवराज देवांगन गोल्ड मेडल,सुरभी रत्नाकर गोल्ड मैडल, शौर्या साहू गोल्ड मैडल, अनामिका पाठक सिलवर मैडल , शिफा अंजुम सिलवर मैडल ,कृति ओगरे सिल्वर मैडल, अंजिल अमीकांत सिलवर मैडल ,अनुराग शर्मा सिलवर मैडल, वीर महंत ब्रांज मैडल , प्राची देवांगन ब्रांज मैडल ,संदीप सिंह ब्राज़ मैडल , धनेश्वरी जांगड़े ब्रांज मैडल, गगन यादव ब्रांज मैडल ,राघव पाटले ब्रांज मैडल, उमंग सिंह इशान ओगरे निशांत लहरे आकांक्षा साहू ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने माता पिता और जांजगीर-चांपा जिला का नाम रोशन किया।इस खेल को सफल बनाने के लिए कराटे एसोसिएशन ऑफ छ. ग. के सभी खिलाड़ी प्रतिभागी उपस्थित रहे । कराते एसोसिएशन ऑफ जांजगीर के महा सचिव विशाल पाटले, और डिस्ट्रिक कोच चन्दराम बरेठ उपस्थित रहकर हर्ष व्यक्त किए।
छत्तीसगढ धम्मिका काई के महा सचिव खेत्रों महानंद ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों के बच्चों से लेकर सीनियर वर्ग के लगभग 280 खिलाड़ि शामिल हुए थे। जिसमे से चयनित खिलाड़ी आगामी 4 से 6 अगस्त को दिल्ली के ताल कटोरियम स्टेडियम मे आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। साथ ही राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के समापन में मुख्य अतिथि के रूप में धर्मजयगढ़ के यशस्वी विधायक मा.लालजीत सिंह राठिया जी, कराते संघ के अध्यक्ष मा.ऋतु राज सिंह ठाकुर एवम् श्रीमती पलक जायसवाल मैम (विजडम एकेडमी बिलासपुर) उपस्थिति रहे। कराते एसोसिएशन ऑफ रायगढ़ जनरल सेक्रेटरी अमित मंडल के नेतृत्व में प्रतियोगिता आयोजित किया गया।
जय भारत इंग्लिस मीडियम स्कूल बलोदा के डायरेक्टर प्रदीप कुमार महापात्र जी और पिंसिपल डॉ. संजय कुमार सारंगी सर और इनके कराते कोच विशाल पाटले ने इनकी उज्वल भविष्य की कामना कर शुभकामनाएं दी |
