More

    *जनमन आवास में प्रगति लाने सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल के निर्देश पर वनांचल में लग रहा चौपाल*

    जनमन आवास में प्रगति लाने सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल के निर्देश पर वनांचल में लग रहा चौपाल

    0.महिला समूह के सदस्य घर-घर जाकर आवास बनाने हितग्राहियों को कर रहे प्रोत्साहित।

    0.निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं का हो रहा त्वरित निराकरण।

    हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

    ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम अभिषेक अग्रवाल द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं जनमन आवास के कार्यो में तेजी लाने,निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने के निर्देश गत दिवस बैठक में दिए गए थे निर्देशों के परिपालन में जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा लगातार वनांचल क्षेत्र का दौरा कर आवास का निरीक्षण किया जा रहा है जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों से चर्चा की जा रही है राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान की महिला समूह के सदस्यों द्वारा लगातार घर-घर जाकर ग्रामीणों को अपना आवास पूरा करने प्रोत्साहित किया जा रहा है इसी क्रम में जिला समन्वयक प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण दुर्गेश शर्मा एवं जनपद पंचायत पंडरिया के विकासखंड समन्वयक सहित अन्य मैदानी कर्मचारियों ने गत दिवस सुदूर वनांचल ग्राम पंचायत छिंदीडीह, भेलकी और सेंदुरखार के आश्रित ग्राम बांगर के साईं टोला, चावूर डोंगरी,एरंग टोला में पीएम जनमन आवास अंतर्गत निर्मित अप्रारम्भ एवं तीसरा किस्त प्राप्ति उपरान्त अपूर्ण आवासो के लिए हितग्राही से जन चौपाल लगाकर चर्चा की हितग्राहियो से चर्चा कर उनकी समस्या का निराकरण किया विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय के लिए बन रहे जनमन आवासो का निरीक्षण कर निर्माणधीन आवास में प्रगति लाने कहा गया और निर्माण कार्य के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए सीईओ अभिषेक अग्रवाल ने बताया की प्रधानमंत्री जनमन आवास का निर्माण कार्य समय पर पूरा करने लगातार समीक्षा की जा रही है कार्य गुणवत्ता के साथ हो इसके लिए मैदानी कर्मचारियों को प्रतिदिन निर्माण स्थल का भ्रमण करने के निर्देश दिए हैं एनआरएलएम योजना के कैडर द्वारा हितग्राहियों को अपना आवास स्वयं बनाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे है निर्माण सामग्रियों में उपयोग होने वाले सेंट्रिंग प्लेट,रेट, इट, गिट्टी एवं सीमेंट की उपलब्धता की जानकारी ली गई उल्लेखनीय है ग्राम पंचायत छिंदीडीह में कुल 118 जनमन आवास का निर्माण होना है जिनमे 78 पूरे हो चुके है बाकी आवासों का निर्माण चल रहा है।ग्राम पंचायत भेलकी में 139 आवास स्वीकृत है जिनमें से 112 आवास पूर्ण हो गए तथा शेष का निर्माण कार्य प्रगति पर है इसी तरह ग्राम पंचायत सेंदुरखार में 179 आवास स्वीकृत है जिनमें से 65 का निर्माण कार्य पूरा हो गया है तथा शेष कार्य को जल्दी पूरा करने लगातार प्रयास किया जा रहा है हमारा प्रयास है कि जनमन आवास के लाभार्थियों को अपना पक्के घर का लाभ निर्धारित समय सीमा में मिल सके।

    —————————————

    Trending News

    Technology