More

    *जनदर्शन में एडीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं*

    *जनदर्शन में एडीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं*

     

    *नियमानुसार त्वरित निराकरण के दिए निर्देश*

     

     मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी मुंगेली // जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी ने आम नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में जिले के विभिन्न विकासखंडों मुंगेली, पथरिया और लोरमी से बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी नागरिक अपनी समस्याएं और मांगों को लेकर पहुंचे। अपर कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदक से उनकी समस्याओं की वस्तुस्थिति जानी और विभागवार अधिकारियों को समय-सीमा निर्धारित कर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    जनदर्शन में ग्राम चमारी की अमरीका जांगड़े ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिलाने, ग्राम उमरिया की लक्ष्मीन ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, ग्राम मर्राकानो की सावित्री यादव ने घर के पास नाली निर्माण कराने, ग्राम घोरपुरा के सुरेन्द्र सिंह ने भूमि का सीमांकन कराने, ग्राम चिल्फी के सुनील कुमार ने जन्म प्रमाण पत्र में त्रुटि सुधार कराने, ग्राम चमारी के मानदास ने बैटरी चलित ट्रायसायकल दिलाने, ग्राम करही के जीवन पात्रे ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ दिलाने सहित अन्य आवेदकों ने आवेदन सौंपकर निराकरण की मांग की। एडीएम ने अधिकारियों को नियमानुसार जनदर्शन में पथरिया एसडीएम श्रीमती रेखा चंद्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    Trending News

    Technology