गुलाब सिंह राजपूत व अधिकारियों के साथ सांठगांठ कर बनवाते हैं फर्जी प्रमाण पत्र
छत्तीसगढ़ दिव्यांग सेवा संघ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के जरिए शासकीय पदों पर नौकरी करने का लगाया आरोप,, कहा गुलाब सिंह राजपूत अधिकारियों के सांठगांठ कर बनवाते हैं फर्जी प्रमाण पत्र
छ.ग. दिव्यांग सेवा संघ ने फर्जी प्रमाण पत्र के जरिये शासकीय पदों पर आसीन होने का लगाया आरोप
कहाँ कि गुलाब सिंह राजपुत, और अधिकारियों के साथ सांठगांठ कर बनवाते हैं फर्जी प्रमाण पत्र
नकली दिव्यांग जनों के कारण असली दिव्यांगों की नौकरी नहीं मिल पाने की शिकायत

बिलासपुर : छ.ग. दिव्यांग सेवा संघ ने प्रदेश में कई शासकीय कर्मियों को फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के सहारे शासकीय विभागों में कार्यरत होने का आरोप लगाया हैं। संघ के अनुसार प्रदेश में हजारों ऐसे अधिकारी- कर्मचारी ऐसे हैं जो फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे डिप्टी कलेक्टर, ग्रामीण कृषि विस्तार , कृषि शिक्षक जैसे सरकारी पदों पर आसीन हैं। उन्होंने इस कार्य का मुख्य सरगना गुलाब सिह राजपूत ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी वि.ख. लोरमी जिला मुंगेली को बताया, जो पूर्व अधिकारी के द्वारा (नाक कान गला रोग विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय मुंगेली) से सांठगांठ कर फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाते थे।संघ के सदस्यों ने बताया कि दिव्यांग संघ के सदस्य बिलासपुर के सिविल लाईन थाना पहुँचकर प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु पत्र देने की भी बात कही। संघ के अध्यक्ष शशिकांत साहू और संघ के प्रदेश संरक्षक लक्ष्मीकांत यादव ने बताया कि संघ के माध्यम से छ.ग. हाईकोर्ट में याचिका भी दायर किया गया हैं। उन्होंने बताया हमारे संघ के अधिकतर सदस्य कृषि संकाय से स्नातक/स्नात्तकोत्तर / पीएचडी की पढाई किये हैं। इनमें से कुछ सदस्य बेरोजगार हैं जिसका कारण फर्जी दिव्यांग का चयन होना हैं। सन 2016 एवं 2018 में नि:शक्तजनो हेतू विशेष भर्ती अभियान के तहत ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी का पद पर भर्ती हुआ था। जिसमे चयनित
50% से अधिक लोग फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाकर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। ये लोग पढाई के दौरान किसी भी प्रकार के दिव्यांग नहीं थे। जैसे ही नि:शक्त जनो के लिए विशेष भर्ती निकला सब फर्जी दिव्यांग बन गये।उन्होंने कहा इन सभी फर्जियो में अधिकतर जिला मुंगेली, जांजगीर एवं बिलासपुर के निवासी हैं ।गुलाब सिह राजपूत के चचेरे,ममेरे,फूफेरे भाई उसके पत्नी साला सभी लोग फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी कर रहे हैं। गुलाब सिह राजपूत जिला बिलासपुर, मुंगेली एवं जांजगीर चांपा मे फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाता हैं। ये लोग 1-2 लाख रूपये लेते हैं। गुलाब सिह राजपूत स्वयं फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी में लगा हैं। वह बिलासपुर / रायपुर में साई कृषि इंस्टीट्यूट चलाता हैं। इन कोचिंग सेंटर में अध्ययनरत छात्र छात्राओ का भी फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाकर कृषि महाविद्यालयों मे दिव्यांग सीट में प्रवेश दिलवाने का काम करता हैं।
