*चोरी के प्रकरण सुलझाने में सरकण्डा पुलिस को मिली बड़ी सफलता।*
*थाना क्षेत्र में हुये चोरी के 3 अलग-अलग प्रकरणों में मषरूका बरामद।*
*सुने मकान से चांदी के जेवर, कम्प्यूटर हार्ड डिस्क व इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित निर्माणाधीन मकान के सामानों को किये थे चोरी।*
*2 आरोपियों सहित विधि से संघर्षरत् 3 नाबालिक पुलिस के गिरफ्त में।*
*आरोपियों के कब्जे से कम्प्यूटर हार्ड डिस्क, इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित एसी एवं ट्रांसफार्मर का कॉपर वायर कुल किमती 78000रू. का मषरूका बरामद।*
*आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेष।*
*नाम आरोपी:-*
01. नरेन्द्र सिंह पिता सुरेन्द्र सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी सीएचएमओ ऑफिस नूतन चौक सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
02. सुमित ठाकुर पिता मनी सिंह ठाकुर उम्र 18 वर्ष निवासी रघु विहार अशोक नगर सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
03. *विधि से संघर्षरत् तीन नाबालिक बालक।*
—————————————————

आशीष कश्यप बिलासपुर मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अमरू राम साहू निवासी नूतन चौक सरकण्डा का रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 19.10.2025 को वह अपने पैतृक गांव बलौदा बाजार सपरिवार गया हुआ था, दिनांक 21.10.2025 को वापस आया तो घर का सामान अस्त व्यस्त पडा हुआ था आलमारी खुला हुआ था जिसमें रखे चांदी का पायल, चांदी का अंगूठी, स्टडी रूम से कम्प्यूटर हार्ड डिस्क, मदर बोर्ड एवं अन्य सामान कुल किमती 45000रू को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है, इसी प्रकार प्रार्थी कन्हैया लाल चौबे निवासी राजस्व कालोनी अशोक नगर सरकण्डा का निर्माणाधीन मकान से लोहे का सामान, वायर, हथौड़ा वाइब्रेटर मशीन सहित अन्य सामान जुमला 18000रू. का सामान को कोई अज्ञात चोर चोरी कर लेने की रिपोर्ट दर्ज कराया उक्त रिपोर्ट पर पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण की विवेचना दौरान चोरी गई मशरूका एवं अज्ञात आरोपियों की पतासाजी किया जा रहा था कि दिनांक
26.11.2025 को मुखबीर से सूचना मिला कि सुमित सिंह ठाकुर वाइब्रेटर मशीन बिक्री करने के लिए ग्राहक ढूंढ रहा है, जो चोरी का सामान जैसे लग रहा है, मुखबीर के उक्त सूचना के संबंध में तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा चोरी के प्रकरण का त्वरित निराकरण करने निर्देशित किये जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सिविल लाईन/ सरकंडा) श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम तैयार कर तत्काल सूचना तस्दीक हेतु रवाना किया गया जिनके द्वारा संदेही सुमित सिंह ठाकुर को हिरासत मंे लेकर पूछताछ करने पर प्रार्थी कन्हैया लाल चौबे एवं अमरू राम साहू के घर अपने साथी नरेन्द्र सिंह एवं 3 नाबालिक दोस्तों के साथ मिलकर मशरूका चोरी करना स्वीकार किया जिसके मेमोरण्डम कथन के आधार पर आरोपी सुमित सिंह ठाकुर को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपने साथी सुमित सिंह ठाकुर एवं 3 अन्य नाबालिक साथियों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार करते हुये चोरी किये मशरूका बरामद कराये, जिसे विधिवत् जप्त किया गया, प्रकरण में शामिल नाबालिक बालक द्वारा प्रार्थी मोहम्मद खालिद के घर से एसी का कॉपर वायर एवं ट्रांसफार्मर का कॉपर चोरी करना स्वीकार करते हुये मशरूका बरामद कराया जो अपराध क्रमांक 1609/25 की मशरूका होने से प्रकरण में जप्त किया गया एवं आरोपियों को विधितव् गिरफ्तार कर न्यायिम रिमाण्ड पर भेजा गया है।
