More

    *चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र मतदान केंद्र अड़भार के युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं सहित सभी वर्गों में दिख रहा भारी उत्साह*

    आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति:-जिला सक्ती विधान सभा क्षेत्र चंद्रपुर के अंतर्गत 17 नवंबर 2023/ विधान सभा चुनाव 2023 में युवा मतदाताओं का मतदान के प्रति जागरूकता एवं उत्साह देखने को मिल रहा है। युवा उत्साह के साथ मतदान का उपयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भागीदारी दे रहे है। जिले के फर्स्ट टाइम युवा मतदाताओं सहित बुजुर्ग, महिला सभी वर्ग के मतदाताओं में भारी उत्साह दिख रहा है।
    चंद्रपुर विधान सभा क्षेत्र क्रमांक – 36 के मतदान केंद्र अड़भार में फर्स्ट टाइम सहित युवा वोटर ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। साथ ही पहली बार मतदान कर रहे युवाओं ने बताया कि उन्हें पहली बार मतदान करने का अवसर प्राप्त हुआ है और वे इसको लेकर काफ़ी उत्साहित है। जिला ब्यूरो आनंद राठौर के साथ ही युवा मतदाता देवेन्द्र यादव,राकेश राठौर ,मिथलेश राठौर ,आकाश राठौर,मुकेश राठौर,सागर राठौर,अमित राठौर, संजय राठौर , गुरुदत्त राठौर, अनिल यादव, राजा, कान्हा, साहिल, हिमांशु, कैलाश, अंशू, रवि, कृष्णा जैसे कई युवा मतदाता भी जागरूकता दिखाते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

    Trending News

    Technology