More

    *ग्राम पंचायत सिघनपुरी में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, निस्तारी भूमि से अवैध कब्जा हटाने तथा सेवा सहकारी समिति का संचालन ग्राम सिघनपुरी से कराए जाने बाबत आवेदन*

    *ग्राम पंचायत सिघनपुरी में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, निस्तारी भूमि से अवैध कब्जा हटाने तथा सेवा सहकारी समिति का संचालन ग्राम सिघनपुरी से कराए जाने बाबत आवेदन*

    महोदय,

    सविनय निवेदन है कि हम ग्राम पंचायत सिघनपुरी, जिला मुंगेली के ग्रामीण हैं। हमारा गांव पुरानी ग्राम पंचायत होने के बावजूद आज भी अनेक मूलभूत सुविधाओं से वंचित है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    ग्राम पंचायत सिघनपुरी में आज तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं खेल मैदान की व्यवस्था नहीं है। छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार के लिए भी ग्रामीणों को दूसरे गांव या शहर जाना पड़ता है। युवाओं और बच्चों के लिए खेल मैदान नहीं होने से उनकी प्रतिभा भी प्रभावित हो रही है।

    साथ ही, सिघनपुरी के नाम से संचालित सेवा सहकारी समिति का संचालन दूसरे गांव से किया जा रहा है, जिससे किसानों को खाद, बीज एवं अन्य कृषि संबंधी कार्यों के लिए अनावश्यक परेशानी और अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। इसलिए समिति का संचालन ग्राम सिघनपुरी से ही कराया जाना आवश्यक है।

    इसके अतिरिक्त, ग्राम पंचायत की निस्तारी भूमि पर अवैध कब्जे होने के कारण सार्वजनिक उपयोग की भूमि का उपयोग ग्रामीण नहीं कर पा रहे हैं। अतः उक्त भूमि से अवैध कब्जे हटाकर उसे अतिक्रमण मुक्त कराया जाना अत्यंत आवश्यक है।

    अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित मांगों पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करें—

    ग्राम पंचायत सिघनपुरी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की जाए।

    गांव में खेल मैदान विकसित किया जाए।

    सिघनपुरी के नाम से संचालित सेवा सहकारी समिति का संचालन ग्राम सिघनपुरी से कराया जाए।

    निस्तारी भूमि से अवैध कब्जे हटाकर संबंधित भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।

    ग्राम पंचायत में सड़क, नाली, पेयजल, बिजली सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का शीघ्र विकास कराया जाए।

    हमें पूर्ण विश्वास है कि आप हमारी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    भवदीय,

    टेकराम साहू

    मंत्री, पिछड़ा वर्ग मंडल, गोड़ खाम्ही

    एवं समस्त ग्रामवासी

    ग्राम पंचायत सिघनपुरी

    तहसील ___लोरमी_____

    जिला मुंगेली (छत्तीसगढ़)

    दिनांक : ______

    Trending News

    Technology