More

    *ग्राम धौराकोना में सीपत पुलिस की रेड दो आरोपी गिरफ्तार*

    ♦️ *ग्राम धौराकोना में सीपत पुलिस की रेड दो आरोपी गिरफ्तार*⚡⚡

      ♦️ पुलिस उप महानिरीक्षक एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में चेतना

          विरुद्ध नशा अभियान के तहत की गई कार्यवाही ⚡⚡

      ♦️ आरोपियों से कुल 210 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब करीब 67,000 रूपये का शराब जप्त

         कर आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर ⚡⚡

      ♦️ शराब बनाने का उपकरण एवं बर्तन को किया गया जप्त ⚡⚡

      ♦️ अवैध नशा के विरूद्ध सीपत पुलिस की निरंतर कार्यवाही जारी ⚡⚡

     

    गिरफ्तार आरोपी- 1. पंचराम धनुहार पिता स्व मंगलू राम धनुहार उम्र 45 साल 2. बहोरन सिंह धनुहार पिता स्व शुक्रवार सिंह उम्र 30 साल दोनो निवासी धौराकोना थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0

     

    विवरण इस प्रकार है कि नशे का अवैध व्यापार करने वालो के विरूद्ध पुलिस उप महानिरीक्षक एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में सीपत पुलिस द्वारा दिनांक 29.05.2026 को मुखबिर सूचना पर ग्राम धौराकोना में ग्रामीणों की वेशभूषा में रेड कार्यवाही की गई ताकि अवैध शराब बनाने वाले को भ्रमित किया जा सके और पुलिस के आने की उनको सुचना न मिल पाए पुलिस अपनी योजना में कामयाब रही अवैध कारोबारियों को पुलिस के आने की भनक तक नहीं लगी पुलिस सीधे अवैध शराब बनाने वाली जगह पर पहुंच कर आरोपियों को रंगे हाथों शराब बनाते पकड़ ली और उनसे भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब,शराब बनाने के उपकरण जप्त कर शराब, बिक्री करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की गई, जहां आरोपी 1. पंचराम धनुहार पिता स्व मंगलू राम धनुहार उम्र 45 साल 2. बहोरन सिंह धनुहार पिता स्व शुक्रवार सिंह उम्र 30 साल दोनो निवासी धौराकोना थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 से कुल 210 लीटर कच्ची महुआ शराब व चार नग बडा एलुमिनियम का डेचका, दो नग कोपरा जिसमे पाइप लगा हुआ, को विधिवित जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क)(च), 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

    Trending News

    Technology