More

    *ग्राम गुनापुर की सड़क पर रोपे गए धान के पौधे*

    मुंगेली,लोरमी विकासखंड के ग्राम पंचायत ढोलगी के आश्रित गांव गुनापुर बैगा आदिवासी बाहुल्य ग्राम है। ग्राम वासियों ने सड़क की दैनिय स्थिति के कारण विरोध प्रदर्शन के रूप में रास्ते पर धान के पौधे रोपे । गुनापुर शहर से महज 12 किलोमीटर दूर पर स्थित है। लोरमी से पसवारा तक की सड़क पक्की है। किंतु जैसे ही पसवारा से गुनापुर की ओर जाएंगे तो 4 किलोमीटर की जो रास्ता है वह कीचड़ और दलदल युक्त है, जो पैदल चलने लायक भी नहीं है ।ग्राम वासियों को किसी भी चीज की आवश्यकता और किसी की तबियत खराब होने पर कांवर बना कर शहर ले जाना पड़ता है।जिससे बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्राम वासियों के द्वारा कई बार सड़क की मांग की जा चुकी है। उसके उपरांत भी किसी भी प्रकार का सुधार नहीं किया गया। जिसके कारण शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए ग्राम वासियों ने ग्राम की सड़क पर धान का पौधे रोप कर अपनी समस्या को बताएं। इसमें जोन्हु राम बैगा ,रामवती बैगा ,सरोजिनी बैगा , पंच राम बैगा,शांति बाई ,पूर्व उपसरपंच रेशम बाई, भग्गैया बैगा, आरती बैगा, सरोजिनी बैगा, पंचू बैगा , पुसऊ राम बैगा ,दीपक साहू, किशन साहू ,द्रौपदी शालिग्राम ,दुर्गेश यादव आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे।

    Trending News

    Technology