More

    *गुरु घासीदास बाबा जी के 267 वीं जयंति पर ग्राम मुरलीडीह अकलतरा में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन*

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न जिले के साहित्य से जुड़े कवियों ने राष्ट्र प्रेम सतनाम साहित्य में कविता पाठ किये जिसमें मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत मुरलीडीह के सरपंच माननीय कमलेश पाटले जी वरिष्ठ अतिथि डी आर पाटले सर , वेंकट रमन पाटले सर , संतन लाल रात्रे पूर्व सहायक आयुक्त आतिम जाति कल्याण विभाग । संचालन राज किशोर धीरही जी ने किया।
    सबसे पहले मंच पर उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों और कवियों के द्वारा गुरु घासीदास जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया वरिष्ठ कवि श्री भरत मस्तुरिया जी के द्वारा गुरु वंदना
    कर कार्यक्रम आरंभ किया जिसके पश्चात वीर रस के ओजस्वी कवि श्री जगतारन प्रसाद डहरे जी ने अपने चिर-परिचित अंदाज में शमां बाध दिया, तत्पश्चात आदित्य बर्मन जी, चंचल सिंह चतुर जी,कोमल दिवाकर जी, टेकचंद पांडल जी,कोमल दिवाकर जी, बालकवि मनोज सोनी जी, डॉ दुर्गा प्रसाद मेरसा जी,,हरीश पांडल जी ने अपनी प्रस्तुति दी सभी कवियों ने अपने अपने अंदाज से निरंतर मंच पर अपनी प्रस्तुति देकर आयोजन को सफल बनाया।कवि सम्मेलन के साथ ही मंच पर छात्राओं ने भी अपनी नृत्य शैली से प्रभावित किया और आयोजन को सफल बनाया।
    ग्राम के वरिष्ठ नागरिक बी.एल पाटले , रेशम जोगी, धनराज सोनवानी ओमप्रकाश जोगी, तोरन बर्मन, रेशम पाटले , सुदेश प्रताप राय , पुष्पेन्द्र तारे, तुफान जोगी, गुरू देव जोगी, विवेक कोसरे ,राहुल सिंह सोनवानी, आलोक सोनवानी, अमन चेलकर समस्त ग्रामवासी सम्मिलित रहें ।

    Trending News

    Technology