
मुंगेली:-जिला स्तरीय स्कूल लीडरशिप सेमिनार मे मुंगेली जिला के लोरमी विकासखंड से शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर का चयन हुआ है। जिसका राष्ट्रीय स्तर पर सेमिनार निमोरा रायपुर मे आयोजित है इसके लिए शाला के प्रधान पाठक रघुनाथ राठौर को विकासखंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा बधाई देकर प्रतियोगिता मे सम्मिलित होने के लिए दिनांक 19/02/2024 को ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान SIRD नीमोरा के लिए कार्यमुक्त किया गया।
