More

    *गर्मी में प्याऊ घर खोलना हैं परोपकारी काम रवि एवं शशांक*

    परदेसी यादव ब्यूरो लोरमी  इस भीषण गर्मी में राह चलते लोगों को पानी पिलाने के लिए हर साल की भांति इस साल भी लोरमी शहर की सामाजिक टीम श्रीराम सेवा समिति लोरमी के द्वारा गुरुद्वारा चौक के हनुमान मंदिर के पास प्याऊ घर खोलने का काम किया गया है टीम के मुखिया मुकेश जायसवाल मोदी ने बताया कि इस गर्मी में आम जनता की सेवा के लिए एवं राह चलते को ठंडक पानी पिलाने के उद्देश्य से यह प्याऊ घर का शुभारंभ किया गया है जिससे इस गर्मी में आम जनमानस को राहत मिल सके आगामी रामनवमी के दिन 2 और नये प्याऊ घर का शुभारंभ टीम के द्वारा किया जायेगा हनुमान जी महाराज की पूजा अर्चना करके प्याऊ घर की शुरूआत की गई इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रवि शर्मा जी वार्ड नं 7 के पार्षद शशांक वैष्णव जी,अजय अहिरवार,मनीष कश्यप,दुर्गेश यादव,विक्की गुप्ता, मनीष यादव, रिंकू जायसवाल, धीरज जायसवाल,एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

    Trending News

    Technology