More

     *गरियाबंद पुलिस को मिली सफलता तेंदुआ खाल के साथ चार तस्कर गिरफ्तार* ।

    ➡️ *6,50,000 रूपये का तेंदुआ खाल एवं दो मोटर सायकल जप्त।*

    पुलिस की सक्रियता से फिर मिली सफलता, वन्य प्राणी तेंदुआ खाल बेचने की फिराक में निकले चार तस्करों को गिरफ्तार कर तेंदुआ खाल जप्त किया गया है।

    गरियाबंद,,मामला के अनुसार दिनांक 24.06.2023 को मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम मोंगरा तरफ से चार लोग दो मोटर सायकल सीजी 04 एनजेड 8516 नीला काला रंग, सीजी 06 जीएक्स 9575 टीव्ही स्पोर्ट में वन्य प्राणी तेन्दुआ की खाल को एक सफेद रंग की प्लास्टिक की बोरी में भरकर ग्राहक की तलाश करते हुये कोसमबुडा तिराहा के तरफ आ रहे है कि सूचना पर पुलिस कप्तान उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अमित तुकाराम काम्बले के दिशा निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रेश सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री पुष्पेन्द्र नायक के परिवेक्षण में स्पेशल टीम गरियाबंद द्वारा तडके ग्राम कोसमबुडा तिराहा के आगे मेन रोड के आगे पहुचे थे तभी दो मोटर सायकल सीजी 04 एनजेड 8516 नीला काला रंग, सीजी 06 जीएक्स 9575 टीव्ही स्पोर्ट आते हुआ मिला जिन्हे रोकने का प्रयास किया गया लेकिन हमे देख कर मोटर सायकल को छोड कर भागने के प्रयास किये जो घेराबंदी कर पकडा गया जो अचानक से मौके पर मुस्तैद पुलिस बल को देखकर हडबडा गये और

    पुलिस गिरफ्त मे होने से चारो के द्वारा 1. खुबेलाल पिता लाल सिंह यादव उम्र 30 साकिन गोदलाबाहरा 2. नरोत्तम पिता धनश्याम साहू उम्र 33 वर्ष साकिन खुसरूपाली थाना बागबाहरा जिला महासमुंद 3. कुमार सिंह बनवा मांझी उम्र 45 वर्ष साकिन बोकरामुडा खुर्द थाना बागबाहरा जिला महासमुंद 4. रोशन साहू पिता धनश्याम साहू उम्र 36 वर्ष साकिन खुसरूपाली जिला महासमुंद छ0ग0 का निवासी होना बताया जिनके मोटर सायकल पर प्लास्टिक बोरी में भरकर रखे एक नग वन्य प्राणी तेन्दुआ की खाल को रखना पाये जाने पर मौके पर जप्त कर आरोपियों का कृत्य वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 29, 39, 51 का पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्व कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
    उक्त कार्यवाही मेें स्पेशल टीम गरियाबंद के प्र0आर अंगद राव बाघ, प्रआर0 जयप्रकाश मिश्रा, प्रआर0 विजय मिश्रा, प्रआर0 धनुष निषाद आरक्षक यादराम धुव, रविकुमार सिन्हा, दयानंद गौर, टिकेश्वर यादव, जगमोहन की सराहनीय भूमिका रही है।

    -ःःगिरफ्तार आरोपी:ः-
    खुबेलाल पिता लाल सिंह यादव उम्र 30 साकिन गोदलाबाहरा थाना छुरा
    नरोत्तम पिता धनश्याम साहू उम्र 33 वर्ष साकिन खुसरूपाली थाना बागबाहरा जिला महासमुंद
    कुमार सिंह बनवा मांझी उम्र 45 वर्ष साकिन बोकरामुडा खुर्द थाना बागबाहरा जिला महासमुंद
    रोशन साहू पिता धनश्याम साहू उम्र 36 वर्ष साकिन खुसरूपाली जिला महासमुंद छ0ग0

    Trending News

    Technology