गंज मंडी प्रांगण स्थित सूनी दुकान में चोरी का खुलासा
तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर थाना बसंतपुर पुलिस ने महज 06 घंटे में चोरी का किया खुलासा
👉 थाना बसंतपुर, राजनांदगांव पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही।
👉 शटर का ताला तोड़कर वेल्डिंग मशीन, ग्लाइंडर कटर मशीन एवं केबल वायर चोरी करने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
👉 तकनीकी साक्ष्यों एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महज 06 घंटे के भीतर चोरी का खुलासा।
👉 आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया मशरूका कुल कीमती लगभग ₹16,000/- बरामद कर जप्त किया गया।
👉 दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
👉 आरोपी हेमंत उर्फ सूरज यादव आदतन बदमाश प्रवृत्ति का है, जिसके विरुद्ध थाना बसंतपुर में पूर्व में मारपीट के प्रकरण दर्ज हैं।
गिरफ्तार आरोपीगण
1. हेमंत उर्फ सूरज यादव पिता मिनेश यादव, उम्र 29 वर्ष, निवासी क्लब चौक, बसंतपुर, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव।
2. महेश उर्फ लक्की यादव पिता गैंदलाल उर्फ गन्नू यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी क्लब चौक, बसंतपुर, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव।

राजनांदगांव :- प्रार्थी पियुष सोनकर, पिता महेन्द्र सोनकर, निवासी कुंआ चौक नंदई, थाना बसंतपुर द्वारा थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि गंज मंडी परिसर में स्थित उसकी दुकान का अज्ञात चोर द्वारा शटर का ताला तोड़कर 01 नग वेल्डिंग मशीन, 02 नग ग्लाइंडर कटर मशीन एवं केबल वायर, जुमला कीमती लगभग ₹16,000/- चोरी कर लिया गया है।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 396/2026, धारा 331(4), 305 भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस की कार्यवाही
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में अज्ञात आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आवश्यक निर्देश प्राप्त हुए।
निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर घटनास्थल एवं उसके आसपास तथा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेहियों की पहचान कर हेमंत उर्फ सूरज यादव एवं महेश उर्फ लक्की यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों द्वारा दुकान का शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए वेल्डिंग मशीन, ग्लाइंडर कटर मशीन एवं केबल वायर को बरामद कर विधिवत जप्त किया गया।
दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
