More

    कोरबा के दो निक्षय मित्र को स्वास्थ्य मंत्री द्वारा मिला प्रशस्ति पत्र।

     रायपुर/कोरबा – विगत दिनों राजधानी रायपुर न्यू सर्किट हाउस में कोरबा शहर के दो मितानिन को निक्षय मित्र बनने पर प्रशस्ति पत्र माननीय स्वास्थ्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदान किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा जिला क्षय अधिकारी के निर्देशन में चलाए जा रहे हैं, इस अभियान में जिले के विभिन्न संस्थाओं, निजी एवं शासकीय से निक्षय मित्र बनने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अशोक पांडे ने बताया की विभिन्न संस्थाओं ने इसमें जुड़ने हेतु अपनी सहमति दी है।
    निक्षय मित्र कार्यक्रम के अंतर्गत क्षय रोगियों को पोषण आहार प्रदान किया जाता है।

    Trending News

    Technology