More

    *कोनी पुलिस ने चाकू की नोक पर लूट की घटना का किया सफल खुलासा*

    *कोनी पुलिस ने चाकू की नोक पर लूट की घटना का किया सफल खुलासा*

    🛑 03 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल, 03 विधि से संघर्षरत अपचारी बालक बाल न्यायालय में पेश

    🛑 लूटे गए 02 मोबाइल फोन एवं ₹16,730 की नगदी में से ₹230 सहित कुल ₹16,730 की संपत्ति बरामद

    गिरफ्तार आरोपी

    1. राजेश सूर्यवंशी पिता मनहरण सूर्यवंशी, उम्र 19 वर्ष

    2. दुर्गेश लोनिया पिता अशोक लोनिया, उम्र 28 वर्ष

    3. दुर्गेश लोनिया उर्फ दुर्गा पिता कमलकांत, उम्र 19 वर्ष

    सभी निवासी ग्राम बरपाली, थाना कोनी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

    इसके अतिरिक्त 03 विधि से संघर्षरत अपचारी बालक को भी प्रकरण में अभिरक्षा में लिया गया।

    बरामद मशरूका

    * 02 नग लूटे गए मोबाइल फोन

    * नगदी ₹230/-

    * कुल बरामद संपत्ति की राशि ₹16,730/-

     संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर:- वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों के त्वरित निराकरण एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना कोनी पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई।

    दिनांक 14.08.2026 को कोनी-मोपका बायपास रोड पर अज्ञात आरोपियों द्वारा प्रार्थी बसंत कुमार मैहर, निवासी कटनी (मध्यप्रदेश) एवं उसके दोस्त को चाकू दिखाकर डराते हुए 02 मोबाइल फोन एवं कुछ नगदी रकम लूटकर फरार हो जाने की रिपोर्ट प्राप्त हुई।

    घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु थाना कोनी पुलिस की टीम का गठन कर निरीक्षक जितेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में टीम रवाना की गई।

    विवेचना एवं पतासाजी के दौरान संदेह के आधार पर राजेश सूर्यवंशी, दुर्गेश लोनिया, दुर्गेश लोनिया उर्फ दुर्गा एवं 03 विधि से संघर्षरत अपचारी बालकों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। प्रार्थी से पहचान कार्रवाई कराए जाने के पश्चात आरोपियों द्वारा घटना दिनांक को प्रार्थी एवं उसके दोस्त से मोबाइल फोन एवं नगदी रकम लूटकर मौके से फरार होना स्वीकार किया गया।

    आरोपियों की निशानदेही पर लूटे गए 02 मोबाइल फोन एवं नगदी रकम ₹230/- सहित कुल ₹16,730/- की संपत्ति बरामद की गई।

    प्रकरण में आरोपियों का कृत्य धारा 309(4), 310(2) बीएनएस एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत पाए जाने पर तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है। वहीं 03 विधि से संघर्षरत अपचारी बालकों को बाल न्यायालय, बिलासपुर के समक्ष पेश किया गया है।

    Trending News

    Technology