More

    *कोटा BMO को उठ रही हैं हटाने की मांग भ्रष्टाचार अनियमितता का लग रहा आरोप ,,,,, पढ़े पूरी खबर ।*

    अक्षत सिंह ठाकुर  बिलासपुर:-अवैध कार्य को संरक्षण देने वाले खंड चिकित्सा अधिकारी कोटा और अवैध कार्य में संलिप्त कर्मचारियों विरुद्ध कार्यवाही करने की शिकायत को गंभीरता से न लेते हुए खंड चिकित्सा अधिकारी को संरक्षण प्रदान करते हुए अमान्य जांच कमेटी गठन कर लिपा पोती करते हुए rma और लिपिक द्वारा किए जा रहे अवैध कार्य को संरक्षण देने वाले खंड चिकित्सा अधिकारी को ही दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही का हास्यास्पद निर्देश जारी करना मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की मानसिकता स्पष्ट परिलक्षित हो रहा है ।
    *सिविल सेवा (आचरण नियम) 1965 एवं मानव संसाधन नियम 2018 तथा शासन के आदेश का उल्लंघन करते हुए खंड चिकित्सा अधिकारी के संरक्षण में 2021 से ग्रामीण चिकित्सा सहायक केंदा, सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कोटा में बैठ कर खुद के नाम का एंबुलेंस चला कर निजी व्यवसाय कर रहा है,मरीजों को निजी अस्पतालों में भेजने के गोरख धंधा में संलिप्त रह कर अतिरिक अवैध आय प्राप्त कर रहा है । इतना ही नहीं bmo की मेहरबानी से बिना काम के उसे वेतन भी भुगतान किया जा रहा है साथ ही hwc प्रोत्साहन राशि भुगतान किया जा रहा है। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा में पदस्थ सहायक ग्रैंड तीन लिपिक जो क्लिनिक खोल कर मरीजों का खुलेआम बिना कोई योग्यता के इलाज कर रहा है साथ ही शासकीय दवाइयों को बेंच रहा है ।sdm कोटा द्वारा क्लिनिक पर छापा मार कर शील किया गया उसे भी संरक्षण देते हुए किसी प्रकार की कोई कार्यवाही न तो खंड चिकित्सा अधिकारी ने किया और न ही cmho द्वारा किया गया *
    उक्त प्रकरण पर कलेक्टर से संघ द्वारा bmo एवं अवैध कार्य में लिप्त rma और लिपिक के विरुद्ध कार्यवाही हेतु शिकायत दर्ज कराया गया था जिस पर कलेक्टर द्वारा cmho को समय सीमा में जांच कर कार्यवाही करते हुए अवगत कराने निर्देशित किया गया था ।
    खंड चिकित्सा अधिकारी कोटा द्वितीय श्रेणी का अधिकारी है ।जिनके विरुद्ध जांच कमेटी में उच्च पदधारी कम से कम 3सदस्य का होना अनिवार्य होता है । किंतु *cmho द्वारा डॉक्टर बांधी एक मात्र चिकित्सक एक लिपिक सहायक ग्रैंड तीन और एक संविदा कर्मचारी तृतीय संवर्ग की जांच कमेटी गठन* कर जांच कराया जा रहा था ।
    *जिस पर संघ विरोध दर्ज कराते हुए अमान्य कारक जांच समिति को रद्द कर विधिमान्य जांच समिति* गठित करने की मांग करने बावजूद अवैध जांच समिति से आनन फानन में जांच कराया गया जिसकी भनक शिकायतकर्ता को नहीं होने दिया गया ।
    *अवैध जांच समिति के अध्यक्ष डॉक्टर बांधी द्वारा जांच कर जो रिपोर्ट cmho को सौंपा गया उसमें शिकायतकर्ता के नाम का उल्लेख तो किया गया किंतु न तो शिकायतकर्ता का बयान लिया गया और न ही शिकायतकर्ता को जांच रिपोर्ट प्रदाय किया गया।*
    संघ ने cmho के विरुद्ध कलेक्टर को शिकायत दर्ज कराते हुए उनके द्वारा कराए गए जांच को रद्द करते हुए कलेक्टर कार्यालय से अधिकारियों की समिति बना कर जांच कराने की मांग की है ।
    *दोषियों को संरक्षणदाता जिस खंड चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ जांच उसी खंड चिकित्सा अधिकारी को कार्यवाही का निर्देश*
    *सिविल सेवा (आचरण नियम) 1965 एवं मानव संसाधन नियम 2018 तथा शासन के आदेश का उल्लंघन करते हुए खंड चिकित्सा अधिकारी के संरक्षण में 2021 से ग्रामीण चिकित्सा सहायक सहायक सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कोटा में बैठ कर खुद के नाम का एंबुलेंस चला रहा है,मरीजों को निजी अस्पतालों में भेजने के गोरख धंधा में संलिप्त रह कर अतिरिक अवैध आय प्राप्त कर रहा है । इतना ही नहीं bmo की मेहरबानी से बिना काम के उसे वेतन भी भुगतान किया जा रहा है साथ ही hwc प्रोत्साहन राशि भुगतान किया जा रहा है।*
    संघ द्वारा bmo को हटाते हुए rma एवं bmo के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की मांग करते हुए कलेक्टर और cmho को पत्र प्रेषित किया गया है ।

    Trending News

    Technology