More

    *केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने मुंगेली में सुशासन तिहार शिविर में किया जनसंवाद, बिलासपुर में जनदर्शन के माध्यम से सुनी आमजन की समस्याएं*

    ,तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली छत्तीसगढ़ केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री तोखन साहू ने जिला मुंगेली के जरहागांव में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर में सहभागिता कर आमजन से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए नागरिकों की समस्याओं, सुझावों एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

    श्री साहू ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार “सुशासन की सरकार, जनसंवाद से संपूर्ण समाधान” के मूल मंत्र के साथ कार्य करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े मामलों के समाधान में संवेदनशीलता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

    इसके पूर्व श्री साहू ने अपने संसदीय क्षेत्र बिलासपुर स्थित निज कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में सहभागिता कर क्षेत्रवासियों से भेंट एवं संवाद किया। जनदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने विभिन्न समस्याओं एवं स्थानीय मुद्दों से उन्हें अवगत कराया। श्री साहू ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    Trending News

    Technology