*केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने महानवमी पर विभिन्न देवी मंदिरों में किए दर्शन-पूजन, कन्या पूजन एवं भंडारे में हुए सम्मिलित*

*केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने महानवमी पर विभिन्न देवी मंदिरों में किए दर्शन-पूजन, कन्या पूजन एवं भंडारे में हुए सम्मिलित*

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर/आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर बिलासपुर एवं मुंगेली जिले के विभिन्न धार्मिक स्थलों में पहुंचकर माँ दुर्गा एवं अन्य देवी स्वरूपों के दर्शन-पूजन किए तथा प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर श्री साहू ने बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक जी के साथ प्राचीन माँ शीतला माता मंदिर में कन्या पूजन एवं प्रसाद वितरण किया और माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात राम सप्ताह चौक में माँ दुर्गा के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर सभी के कल्याण की कामना की।

श्री साहू ने तखतपुर स्थित ग्राम गमजू के श्री सिद्ध धुनी जय माँ दुर्गा धाम में भी माता रानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। वहीं, मुंगेली जिले के लोरमी थाना ग्राउंड में माँ दुर्गा की आराधना की तथा ग्राम डोंगरीगढ़ स्थित माँ भुनेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

अपने प्रवास के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री लोरमी के गुरुद्वारा चौक में आयोजित भंडारा कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए। उन्होंने ऐसे सेवा एवं धार्मिक आयोजनों को समाज में प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और मानवता की भावना को सुदृढ़ करने वाला बताया।

कार्यक्रमों के दौरान जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

श्री साहू ने माँ दुर्गा से समस्त देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।

Trending News

Technology