
हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।
ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:– छत्तीसगढ़ के चुनावी दौरे पर पहुंचे देश के गृहमंत्री अमित शाह ने आज शुक्रवार को भाजपा का घोषणा पत्र जारी किया जिसमें 3100 रुपए धान खरीदी 21 क्विन्टल प्रति एकड़ के हिसाब से खरीदने की बात कही इसके साथ ही भाजपा ने अपने घोषणा पत्र का नाम “मोदी की गारंटी” रखा हैं और कई घोषणा की हैं इस पर पंडरिया से कांग्रेस प्रत्याशी नीलकंठ चंद्रवंशी ने बड़ी तीखी प्रतिक्रिया दी हैं उन्होंने भाजपा के इस घोषणा पत्र को उद्योगपतियों के लिए लाभकारी बताया हैं।
किसानों के हित मे नही है घोषणा पत्र –
कांग्रेस के पंडरिया प्रत्याशी नीलकंठ चंद्रवंशी ने इस घोषणा पत्र को पूर्णतः किसान विरोधी बताया उन्होंने कहा 15 साल तक छत्तीसगढ़ में राज करने वाली भाजपा अपने हर घोषणा में किसानों से दगा करती रही हैं इस बार भी यही उम्मीद थी और ऐसा ही हुआ भाजपा के कार्यकाल के समय सिर्फ ठगना और भ्रष्टाचार हुआ हैं यह सरकार किसानों के हक का पैसा दो वर्ष का बोनस नही दे पाई थी, वो आज 31 सौ में 21 क्विंटल लेने की बात कर रहे है सबसे बड़ी बात भूपेश बघेल ने पूर्व में कहा था किसानों का कर्जा माफ होगा सरकार बनते ही भूपेश बघेल ने सबसे पहले छत्तीसगढ़ के हर किसानों का कर्जा माफ करके किसानो को कर्ज मुक्त किया फिर इस बार राहुल गांधी जी ने घोषणा कर दिया है किसानों कर्जा माफ होगा आज देश के गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा पत्र जारी किया है जिसमे किसानों के कर्जा माफ का कोई उल्लेख ही नही है जिससे उद्योगपतियों को लाभ हैं गरीब किसानों की चिंता सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है और प्रदेश का हर एक किसान कांग्रेस के साथ खड़ा है फिर से प्रदेश में भूपेश बघेल की सरकार पूर्ण बहुमत से आ रही है भाजपा को यह बात पच नहीं रही हैं इसलिए झूठे वादे कर रही हैं भाजपा कर भी क्या सकती हैं हमेशा की तरह झूठा वादा और इस बार भी किया।
—————————————
