*आरोपी राजकुमार उम्र 24 साल निवासी खपरीडीह थाना बम्हनीडीह*
*आरोपियों के कब्जे से बरामद*
*(01) हिरो स्प्लेन्डर प्लस मोटर सायकल क्रमांक M. P. 22 M. P. 6683 किमती 20,000/ रूपया*
*(02) नगदी 2500 / रू.*
*(03) मिक्चर, सिगरेट कीमती 200/रुपया*
*आरोपी को अलग- अलग अपराध धारा 379 भादवि एवं धारा 457, 380 भादवि में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा– मामले का संक्षित विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी नोहर साय वस्त्रकार उम्र 42 साल निवासी खपरीडीह थाना बम्हनीडीह दिनांक 09.10.2023 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका *किराना दुकान से ताला तोडकर गल्ले में रखे नगदी 20 हजार रूपया एवं मिक्चर, सिगरेट, ‘बिसकुट किमती 300 /रु* को कोई अज्ञात चोर द्वारा दिनांक 08-09/10/2023 को दरमियानी रात्री में चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध *थाना बम्हनीडीह में अपराध क्रमांक 94 / 2023 धारा 457, 380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था।*
इसी प्रकार प्रार्थी लक्की देशमुख उम्र 25 साल निवासी पांडरवानी पोस्ट बिरहोली थाना अरी जिला सिवनी (म.प्र.)हाल मुकाम अमोदी थाना बम्हनीडीह दिनांक 13.10. 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका *हिरो स्प्लेन्डर प्लस मोटर सायकल क्रमांक एमपी-22- एमपी-6683* को अपने किराये का मकान ग्राम अमोदी में घर बाहर बरामद में रखा था जिसको दिनांक 09-10/10/2023 को दरम्यानी रात्री में कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर *अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना बम्हनीडीह में अपराध क्रमांक 98/2023 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया*।
विवेचना दौरान अज्ञात आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी इसी दौरान *मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ति चोरी का मोटर सायकल बेचने के फिराक में बम्हनीडीह तरफ घुम रहा है* कि सूचना पर तत्काल बम्हनीडीह पुलिस द्वारा आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर उपरोक्त चोरी के घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपने एक अन्य साथी के साथ चोरी का घटना घटित करना स्वीकार करने पर *आरोपी के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर चोरी किये मोटर सायकल तथा दुकान का चोरी किए मिक्चर, सिगरेट एवं नगदी 2500 / रू बरामद कराया गया है*।
विवेचना दौरान *आरोपी राजकुमार के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबुत पायें जाने से अपराध क्रमांक 94/2023 धारा 457, 380 भादवि एवं अपराध क्रमांक 98/2023 धारा 379 भादवि के प्रकरण में विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है*। प्रकरण के एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी पतासाजी जारी है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरी. गणेश सिंह राजपूत, सउनि संतोष बंजारे, प्रआर यशवंत वर्मा एवं थाना बम्हनीडीह स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
