More

    *कांग्रेस ने मांगा सतनामी समाज का समर्थन हमेशा लोगों की सेवा में तत्पर रहुंगा:- मोहम्मद अकबर*

    हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

    ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- सतनामी समाज के गणमान्य नागरिको की बैठक जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन छिरहा में हुई बैठक में कवर्धा के कांग्रेस प्रत्याशी तथा प्रदेश के केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने विधानसभा चुनाव मे कंाग्रेस पार्टी के लिए समर्थन मांगा उन्होंने कहा कि उन्हे हमेशा सतनामी समाज का समर्थन मिलता रहा है कवर्धा विधानसभा के दर्जनों गांव से प्रतिनिधि के तौर पर दो-दो लोग बैठक में उपस्थित हुए मोहम्मद अकबर ने उपस्थित सभी प्रतिनिधियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में फिर से कवर्धा की जनता के बीच पहुँच रहें हैं उन्हें सतनामी समाज का समर्थन मिलता आया है जिसके लिए वे आभार व्यक्त करते है मोहम्मद अकबर ने कहा कि उन्होने कवर्धा के विधायक बनाने के पश्चात क्षेत्र के लोगों की समस्या दूर करने तथा क्षेत्र के विकास में काई कसर नहीं छोड़ी भविष्य मे भी वे अपनी जिम्मेदारी निभाने मेें कोई कसर नहीं छोड़ेगें बैठक मे प्रमुख रूप मे अगम अनंत सहित तमाम बड़ी संख्या सतनामी समाज के गणमान्य उपस्थित रहे।

    —————————————-

    Trending News

    Technology