More

    *कलेक्टर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन*


    मुंगेली // राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज कलेक्टर श्री राहुल देव ने जिला कलेक्टोरेट परिसर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया। देश को आजाद कराने में राष्ट्रपिता ने जो भूमिका निभाई, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर मुंगेली एसडीएम सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो (आईएएस), जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज सहित संबंधित विभाग के अधिकारी और स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

     

    Trending News

    Technology