
तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर कलेक्टर श्री राहुल देव और पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने जिला कलेक्टोरेट परिसर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया। देश को आजाद कराने में राष्ट्रपिता ने जो भूमिका निभाई, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मेनका प्रधान, श्री गिरधारी लाल यादव, मुंगेली एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल, डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
