
तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली डॉ. भीमराव अम्बेडकर शिक्षण संस्थान छत्तीसगढ़ द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जिले के शासकीय/अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत सभी जाति वर्ग के* कक्षा 10वीं तथा 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान तथा जेईई एवं नीट परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए बुद्ध जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय एक दिवसीय निःशुल्क कैरियर गाइडेंस *कार्यशाला एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन दो सत्रों में डॉ. भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय परिसर में किया गया। जिसमें जिले के तीनों विकास खण्डों मुंगेली, पथरिया, लोरमी से लगभग 175 छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने अभिभावकों के साथ भाग लिया। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा बाबा गुरूघासीदास, तथागत भगवान गौतम बुद्ध एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात दैनिक प्रार्थना के साथ संविधान के प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। प्रथम सत्र में बच्चों को कैरियर से संबंधित जानकारी विषय-विशेषज्ञों द्वारा दी गई। भोजनावकाश पश्चात उपस्थित प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह, मेडल, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों का स्वागत चंदन लगाकर किया गया। कक्षा 10वीं भावना साहू आ. कृष्णकुमार 96.5 प्रतिशत एवं अमरलाल साहू 94.6 प्रतिशत तथा कक्षा 12वीं में रूपेशसिंह राजपूत 93.6 एवं ईशा आ.कृष्णकुमार 92 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्रा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यशाला में 10वीं के बाद विषय चयन कैसे करें, जेईई, नीट, बी.एस.सी. नर्सिंग, कलेक्टर, जज, वैज्ञानिक बनने, भाषा ज्ञान तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कब और कैसे करें, पढ़ाई के दौरान होने वाले कठिनाईयों का समाधान कैसे हो, क्या कोचिंग जरूरी है कोचिंग कहां मिलता है, कोचिंग में कितना खर्च लगता है। वार्षिक परीक्षा के बाद ग्रीष्मावकाश का सदुपयोग कैसे करें। तैयारी का मन तो बनता है पर अर्थाभाव और पालकों के दबाव के कारण मन विचलित होता है कुछ छात्रों ने शेयर किया कि हमें ऐसे कार्यक्रम की जानकारी ही नहीं थी मित्रों ने बताया। यहां आकर हमें बहुत अच्छा लगा, ऐसे कार्यक्रम होते रहना चाहिए यहां आकर हमारी जिज्ञासा शांत हुई। अभिभावकों ने कहा कि यहां बच्चों के जिज्ञासा का समाधान बेहतर ढंग से किया गया साथ ही सभी के लिए भोजन व पानी की अच्छी व्यवस्था की गई। संस्थाध्यक्ष राजेन्द्र दिवाकर ने कार्यक्रम आयोजन के उद्देश्य के बारे में बताया तथा कहा कि जीवन में सफलता के लिए धैर्य एवं साहस बहुत जरूरी है। ग्रामीण, गरीब, प्रतिभावन छात्रों के लिए यह 10वां आयोजन है। बच्चों को बड़ी सोंच एवं सपना देखने, उसे पाने के लिए और सिविल सर्विसेस की तैयारी करने संबंधी विस्तार से जानकारी दी।

तत्तसंबंध में अभी से लक्ष्य तय करने के लिए कहा गया। इस ग्रीष्मावकाश में 25 मार्च से संस्थान द्वारा जेईई, नीट, बी.एस.सी. नर्सिंग तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए 45 से 75 दिवसीय निःशुल्क क्रैश कोर्स कोचिंग दी जा रही है। निःशुल्क कोचिंग से गणित संकाय के छात्र विगत छः वर्षों से लगातार जेईई मेंस क्लियर कर एडवांश के लिए क्वालिफाई हो रहे हैं। उपस्थित अतिथितियों ने कहा कि यह संस्थान क्षेत्र के प्रतिभावान छात्रों के लिए बहुत बेहतर कार्य कर रहा है ऐसे आयोजन से समाज को एक दिशा मिल रही है। जेईई, नीट एवं प्रशासनिक सेवाओं की भर्ती में मेहनत करने वालों को आसानी से सफलता मिल सकती है। प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को अपने लक्ष्य के प्रति सच्चे मन से कठिन परिश्रम कर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी। संस्थाध्यक्ष राजेन्द्र दिवाकर, प्रादेशिक सचिव एवं व्यवस्थापक एच.आर.भास्कर के मार्गदर्शन में उक्त कैरियर गाइडेंस कार्यशाला एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन सफल रहा। सभी जाति वर्ग के मेधावी छात्रों के लिए इस ऐतिहासिक आयोजन के प्रयास को सभी उपस्थित जनों ने सराहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी यतेन्द्र भास्कर, संस्था प्राचार्य श्रीमती आशा दिवाकर, जगदीश कांत, जितेन्द्र कुमार, मोहन उपाध्याय व्याख्याता छटन, संतोष यादव कोषाध्यक्ष भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ मुंगेली, शबनम खान प्राचार्य किरना, प्रकाश मनहर धमनी, शैलेष कुर्रे डांड़गांव, एनआईटी छात्र सिद्धार्थ पात्रे, पदमिनी रात्रे, पूनम बैस, बड़ी संख्या में उपस्थित मेधावी छात्र-छात्रा तथा अभिभावक, शिक्षक-शिक्षिका, कोचिंग टीम, संस्थान के सदस्य एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ सदस्य शत्रुहन कांत एवं शैलेश कुर्रे ने किया तथा उपस्थित अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार प्रदर्शन उप प्राचार्य छत्रपाल डाहिरे ने किया।
