*एकलव्य विद्यालय बंधवा में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन 24 अगस्त से*

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली // एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बंधवा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए लेटरल एंट्री के तहत रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 24 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक निर्धारित अवधि में आवेदन जमा कर सकते हैं। विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि कक्षा 11वीं में विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के लिए कुल 7 सीटें रिक्त हैं, जिनमें 5 सीटें बालकों तथा 2 सीटें बालिकाओं के लिए हैं। वहीं कक्षा 9वीं में 1 सीट बालक तथा कक्षा 7वीं में 1 सीट बालिका के लिए रिक्त है। कक्षा 11वीं में प्रवेश कक्षा 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची के अनुसार किया जाएगा। जबकि कक्षा 7वीं एवं 9वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा 2 सितंबर 2026 को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बंधवा परिसर में आयोजित होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 24 से 31 अगस्त तक प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच विद्यालय कार्यालय से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश पत्र के साथ निर्धारित सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर आवेदन विद्यालय कार्यालय में जमा करना होगा।अभ्यर्थियों से निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है।
