More

    *उपमुख्यमंत्री साव किया अपने जन्मदिन पर निःशुल्क वाकर वितरण का शुभारंभ श्रीराम सेवा समिति की पहल*

    उपमुख्यमंत्री साव किया अपने जन्मदिन पर निःशुल्क वाकर वितरण का शुभारंभ श्रीराम सेवा समिति की पहल

    लोरमी:- परहित सरिस धर्म नहीं भाई दूसरों की भलाई या दूसरों के उपकार के समान कोई धर्म नहीं है यही बात चरितार्थ करते हुए श्रीराम सेवा समिति लोरमी के द्वारा लोरमी के विधायक एवं उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी के जन्मदिन के अवसर पर सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों की मदद हेतु उन्हें चलने में आसानी हो उनकी मदद हो इसलिए उन्हें साव जी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर अपने हाथों से पीड़ित लोगों को निःशुल्क वाकर वितरण करवाया इस अवसर पर साव जी ने कहा मानवता ही सबसे धर्म है पीड़ित लोगों की सेवा करना ईश्वर की सेवा के बराबर है श्रीराम सेवा समिति के द्वारा किये लोरमी शहर में किये जा रहे जनसेवा के काम बहुत ही पुण्यदाई हैं समिति के मुखिया मुकेश जायसवाल मोदी ने बताया कि आये दिन सड़क दुर्घटना में हजारों लोग घायल हो जाते जिन्हें चलने फिरने में परेशानी होती ऐसे लोगों की मदद हेतु समिति के द्वारा यह निःशुल्क वाकर वितरण की पहल उपमुख्यमंत्री के जन्मदिन पर समिति ने शुरू किया है अभी 10 लोगों को यह सुविधा बिल्कुल निःशुल्क में दिया जा चुका है और आगे भी यह सुविधा निरतंर समिति के द्वारा संचालित होती रहेंगी इस अवसर पर भाजपा नेता विनय साहू विक्रम सिंह गुरमीत सलूजा रवि शर्मा दिनेश साहू विश्वास दुबे सुशील यादव संदीप सोनी भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता समिति के मनीष दुर्गेश समर अजय छत्रपाल एवं सभी सदस्य उपस्थित थे

    Trending News

    Technology