More

    *उप-मुख्यमंत्री अरुण साव राजनांदगांव के घुमका में आयोजित मां कर्मा जयंती समारोह में हुए शामिल*

    *मां कर्मा ने त्याग और तपस्या से भगवान कृष्ण को किया प्रसन्न, निस्वार्थ भाव से की समाज सेवा : डिप्टी सीएम अरुण साव*

    *साहू समाज की ताकत मेहनत और ईमानदारी, एकजुटता से बनाई अलग पहचान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव*

    राजनांदगांव। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज कर्मा भवन, घुमका में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए। समारोह को संबोधित करते हुए श्री साव ने कहा कि, मां कर्मा की तरह निस्वार्थ भाव से समाज सेवा और भक्ति से हम ईश्वर को प्राप्त कर सकते हैं। माता कर्मा ने त्याग और तपस्या से भगवान को आने के लिए विवश किया। उन्होंने भगवान जगन्नाथ को खिचड़ी खिलाई। इससे हम सबको प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि, आज साहू समाज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। साहू समाज की ताकत एकता और एकजुटता है। ये सब समाज को साथ लेकर चलने वाला समाज है।

    श्री साव ने कहा कि, आज तेली कुल के गौरव दानवीर भामाशाह की जयंती का कार्यक्रम है। वे महान योद्धा और कुशल रणनीतिकार थे। महाराणा प्रताप की सेना का नेतृत्व कर अकबर की सेना को हराने का काम किया। आज ऐसे वीर योद्धा की जयंती के कार्यक्रम पर उन्हें नमन करता हूं। उन्होंने अकबर को हराने के लिए अपनी सभी संपत्ति दान कर दी। दानवीर भामाशाह प्रखर राष्ट्र भक्त थे।

    समारोह में सांसद मा. श्री संतोष पांडेय जी, श्री भागवत साहू जी, श्री जितेंद्र साहू जी, श्रीमती किरण वैष्णव जी, श्री भुनेश्वर बघेल जी, किरण बारले जी, श्री देव कुमारी साहू जी, विभा साहू साहू , श्री कमल किशोर साहू जी, डॉ वीरेंद्र साहू जज, श्री नीलमणि साहू जी, श्री कोमल राजपूत जी, श्रीमती शीला सिन्हा जी, नीरेंद्र साहू जी, सौरभ कोठारी जी, श्री नरेंद्र वर्मा जी, जी नीरा साहू जी, श्री मंथीर साहू जी एवं सामाजिक जन उपस्थित रहे।

    Trending News

    Technology