उप पंजीयक कार्यालय बिलासपुर में फर्जी जाति प्रमाण पत्र हासिल कर नौकरी प्राप्त करने वाले सहकारी निरीक्षक गोपाल प्रसाद बिंद का हाई कोर्ट से स्टे हटने के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई राज्य सरकार को हो रही लाखों रुपए की आर्थिक छती

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर = उप पंजीयक कार्यालय बिलासपुर में पदस्थ सहकारी निरीक्षक गोपाल प्रसाद बिंद के फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में हाई कोर्ट से स्टे हटने के बाद भी उनको नौकरी पर रखा गया है, जिसमें आज दिनांक तक कार्रवाई नहीं हुई है, बताते चलें कि 6 महीने से भी अधिक समय बीतने के बाद भी इनको वेतन भुगतान किया जा रहा है, हाई कोर्ट में स्टे हटने के बाद भी न तो इनको बर्खास्त किया जा रहा है न ही इनका वेतन रोका जा रहा है, इनके खिलाफ दर्जनों की संख्या में शिकायत की भी जानकारी मिल रही है, कही न कही इस मामले में उप पंजीयक बिलासपुर के विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों की मिलीभगत संलिप्तता प्रतीत हो रही है, आपसी साथ गाँठ कर मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है।

