More

    *इस वर्ष के प्रथम नेशनल लोक अदालत में कुल 17319 प्रकरण निराकृत*


    तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली हुए तथा 74,86,677 (चौहत्तर लाख छियासी हजार छः सौ सतहत्तर रूपये)
    /- रही अवार्ड राशि वर्ष 2026 के प्रथम नेशनल लोक अदालत का आयोजन दिनांक 14.03.2026 को जिला न्यायालय, तहसील न्यायालय, एवं राजस्व न्यायालय, जिला मुगेली में किया गया।
    जिला न्यायालय मुंगेली में नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ 10:45 बजे श्रीमति गिरिजा देवी मेरावी, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मुंगेली द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
    नेशनल लोक अदालत हेतु जिला न्यायालय में कुल 06 खंडपीठ व तहसील न्यायालय लोरमी में 01 खडपीठ तथा राजस्व न्यायालय में कुल 08 खंडपीठ का गठन किया गया है। नेशनल लोक अदालत में न्यायालय में लंबित कुल प्रकरण 2097 एवं जिला न्यायालय व राजस्व न्यायालय में प्रस्तुत प्री-लिटिगेशन प्रकरण 19709 कुल 21806 सुनवाई हेतु रखे गये है। जिनमें से न्यायालय में लंबित कुल 1828 प्रकरणों का निराकरण किया गया एवं 58,01,797/- रूपये राशि अवार्ड पारित किया गया है एवं प्री-लिटिगेशन प्रकरणों में कुल 15491 प्रकरणों का निराकरण किया जाकर 16,84,880/- रूपये के राशि का अवार्ड पारित
    किया गया।
    इस नेशनल लोक अदालत में श्री राजीव कुमार, न्यायाधीश परिवार न्यायालय के
    खण्डपीठ द्वारा पति एवं पत्नी के मध्य की गई काउंसलिंग के माध्यम से पति एवं पत्नी को उनके मध्य उत्पन्न विवादों को भुलाकर, साथ रहने के संबंध में समझाईश दी गई। इस प्रकार उभयपक्षों की सहमति से नेशनल लोक अदालत में आपसी समझौता के तहत् प्रकरण का निराकरण किया गया।

    Trending News

    Technology