
पप्पू चंदेल ब्यूरो मुंगेली-शासकीय आयुर्वेद औषधालय डिंडौरी में प्रभारी चिकित्सक डॉ ज्योति कौशिक एवं उपस्थित कर्मचारियों के द्वारा 7 मई को मतदान के लिए ग्रामवासियों को प्रेरित करने हेतु योग शिविर , चिकित्सा शिविर, स्कूली बच्चों के द्वारा रैली निकाल कर एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम के द्वारा लोगो को मतदान के लिए जागरूक किया गया। डॉ ज्योति कौशिक ने ग्रामवासियों को बताया कि 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के सभी लोगो को मतदान केंद्र में जाकर मतदान करना है एवं युवाओं की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है युवाओं को खुद मतदान करने के अलावा दूसरो को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करना है। डिजिटल भारत के युग में व्हाटअप रील्स सोशल मीडिया के माध्यम से मतदान के लिए सभी को प्रेरित कर लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाना है। इसके लिए 7 मई को होने वाले लोकसभा निर्वाचन में मतदान करने हेतु शपथ दिला कर अपनी जिम्मेदारीयो से अवगत कराया गया और ग्राम वासियों को बताया कि मतदान के लिए आप पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड, पैन कार्ड,ड्राइविंग लाइसेंस, पेंशन कार्ड का उपयोग कर सकते है। जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त ग्राम वासियों के साथ साथ शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय(बालक) डिंडोरी के प्रधानाचार्य–श्री जलेश पटेल एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला (कन्या)के प्रधान पाठक–श्रीमति क्रांति सिदार , पंचायत सचिव – श्री चंद्रकांत जयसवाल जी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका केंद्र क्रमांक १ से गंगोत्री,लक्ष्मी सेन,योग प्रशिक्षक – राजकुमार श्रीवास , फार्मासिस्ट–धन्नुलाल जयसवाल, दुर्गा प्रसाद यादव, छेदी लाल कोलम, सुशील तिवारी का विशेष योगदान रहा।
