आधार सेवाओं को सुचारू और पारदर्शी बनाने पर जोर

आधार सेवाओं को सुचारू और पारदर्शी बनाने पर जोर

 *जिले के सभी आधार ऑपरेटरों की बैठक में हुई कार्यों की समीक्षा*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली,// जिले में आधार संबंधी सेवाओं को सुचारू, व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने और नागरिकों को समय पर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में जिले के समस्त आधार ऑपरेटरों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ईडीएम श्रीमती सोनम तिवारी ने जिले में आधार सेवाओं से संबंधित विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई तथा ऑपरेटरों को शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नियमित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में नवीन आधार नामांकन, निर्धारित समय में आधार केंद्रों का संचालन तथा निर्धारित शुल्क के पालन की स्थिति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही आधार में नाम एवं जन्मतिथि सुधार से संबंधित समस्याओं, ब्लॉकवार नामांकन की प्रगति और शासकीय परिसरों में आधार केंद्रों के संचालन पर चर्चा की गई।

अधिकारियों ने आधार सेवाओं से जुड़े कार्यों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने तथा नागरिकों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। बैठक में आधार केंद्रों के दैनिक लेन-देन की जानकारी गूगल शीट में नियमित रूप से दर्ज करने और उसे समय पर अपडेट करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा एमबीयू कैंप की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित कार्यों की जानकारी नियमित रूप से उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। बैठक में सभी आधार ऑपरेटरों को शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए नियमित रूप से कार्य करने, निर्धारित शुल्क के अनुसार सेवाएं देने तथा आधार संबंधी कार्यों की प्रगति की जानकारी समय पर अपडेट करने के निर्देश दिए गए।

Trending News

Technology