*आरोपी के कब्जे से एक नग तलवार किया गया जप्त।*
*आरोपी के विरूद्ध पूर्व में भी हुए है कई आपराधिक मामले दर्ज*
*नाम आरोपी – विजय दास मानिकपुरी पिता अरुण दास मानिकपुरी उम्र 37 साल निवासी उसलापुर ओवर ब्रिज के नीचे आनंद नगर थाना सकरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)*

आशीष कश्यप बिलासपुर:- इस प्रकार है कि, आदर्श आचार संहिता के मददेनजर बिलासपुर जिले के सभी थाना क्षेत्रों के सभी गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों तथा असामाजिक तत्वों को तलब कर आदर्श आचार संहिता के नियम एवं शर्तों के बारे में बताने तथा थाना क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गये व्यापक दिशा निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री संदीप पटेल (भा.पु.से.), के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाईन के स्टाप द्वारा आगामी विधान सभा चुनाव के मददेनजर पेट्रोलिंग के दौरान आदतन बदमाश विजय दास मानिकपुरी पिता अरुण दास मानिकपुरी उम्र 37 साल निवासी उसलापुर ओवर ब्रिज के नीचे आनंद नगर थाना सकरी जिला बिलासपुर के द्वारा आज दिनांक को अमेरी चौक के पास एक तलवार लेकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है कि सूचना थाना प्रभारी सिविल लाईन प्रदीप आर्य को मिलने पर तत्काल सहायक उपनिरीक्षक अवधेश सिंह के हमराह आरक्षक देवेन्द्र दुबे, राजेश नारंग को आवश्यक हिदायत के साथ मौके पर भेजकर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया। जिसके कब्जे से एक तलवार जिसकी लम्बाई 32 इन्च को जप्त कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिविल लाईन प्रदीप आर्य सहायक उप निरीक्षक अवधेश सिंह, आरक्षक देवेन्द्र दुबे, राजेश नारंग का विशेष योगदान रहा।
