*आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने वाले 03 आरोपी, गिरफ्तार*
*आरोपी*
*(1) बुधराम कश्यप उम्र 44 वर्ष*
*(2) कुणाल कश्यप उम्र 21 वर्ष*
*दोनो निवासी टुंडरी थाना बिलाईगढ़ जिला सारंगगढ़*
*(03) जय करण कश्यप उम्र 52 साल निवासी तुलसी थाना नवागढ़*
*आरोपियों द्वारा मृतक को कैमरा चोरी किए हो तुम वापस करो नही तो चोरी के केस में जेल भेजवा देगे कह कर करते थे प्रताड़ित*
*मृतक*
*नरेश कश्यप उम्र 22 साल निवासी तुलसी थाना नवागढ़*
*आरोपीयो के विरूद्ध धारा 294, 306,34 भादवि के तहत की गई कार्यवाही*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 31/05/23 को सूचक ने मर्ग चाक कराया की *मृतक नरेश कश्यप पिता रामलाल कश्यप उम्र 22 साल निवासी तुलसी थाना नवागढ़ के द्वारा घर में लगे पंखे से फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया है* की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर शव का पंचनामा कार्यवाही बाद शव का पीएम कराया गया ।

मर्ग जांच दौरान मृतक के परिजनों और गवाहों का कथन लिया गया वारिसान और गवाहों के द्वारा बताया गया की *कैमरा जो शादी ब्याह के समय गुम गया था जिसे मृतक अपने पास रखा था जो कैमरा बुधराम कश्यप निवासी जिला सारंगढ़ का होना पाया गया था* जिसे लेने के लिए बुधराम कश्यप, कुणाल कश्यप, जय करन कश्यप एवम उनके एक अन्य साथी मृतक के घर गए थे जहां कैमरा वापस करने की बात को लेकर मृतक के द्वारा कैमरा पाया हूं नही देने कैमरा के बदले पैसे की मांग करने पर *बुधराम कश्यप, कुणाल कश्यप, जय करण कश्यप एवम उसके 01 अन्य साथी द्वारा मृतक को चोरी के आरोप में जेल भेजवा देगे कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली देकर तुझे देख लेंगे तेरा आना जाना मुस्कील हो जाएगा कहने से मृतक के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किया है* बताए जो मर्ग जांच दौरान आरोपीयो के द्वारा धारा 294,306,34 का अपराध घटित करना पाए जाने से अपराध क्रमांक 291/23 धारा 294,306, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान *आरोपी बुध राम कश्यप, कुणाल कश्यप दोनो निवासी टुंडरी थाना बिलाईगढ़ जिला सारंगगढ़ , जय करण कश्यप उम्र 52 साल निवासी तुलसी थाना नवागढ़ के विरुद्ध अपराध धारा का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है प्रकरण की विवेचना जारी है*।
उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक कमलेश सेंडे थाना प्रभारी नवागढ़, सहायक उपनिरीक्षक बाबूलाल दिवाकर, प्रधान आरक्षक राधेश्याम पूर्णा, आरक्षक बलराम यादव, महिला प्रधान आरक्षक स्वाती गिरोलकर एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
