More

    *आत्म हत्या के लिए उत्प्रेरित करने वाले 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार थाना अकलतरा पुलिस की कार्यवाही*

    *आत्म हत्या के लिए उत्प्रेरित करने वाले 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार थाना अकलतरा पुलिस की कार्यवाही*

    *आरोपी*

    *(01) पुनीराम उर्फ राम यादव उम्र 36 साल*

    *(02) लक्ष्मण यादव उम्र 28 साल*

    *(03) लक्ष्मी उर्फ बिट्टू यादव उम्र 28 साल*

    *(04) कृष्णा बाई यादव उम्र 60 साल*

    *सभी निवासी देवरी खुर्द थाना तोरवा जिला बिलासपुर*

    *आरोपियों द्वारा मृतक को शादी करने के लिए करता था प्रताडित*

    *मृतक राकेश कुमार यादव उम्र 29 साल निवासी सिरगिट्टी बिलासपुर द्वारा दिनांक 09.11.2023 को फांसी लगाकर की गई थी आत्म हत्या*

    * मर्ग जांच दौरान घटना स्थल से सुसाइडल नोट बरामद किया गया था*

    *आरोपियों के विरूद्ध धारा 306, 34 भादवि के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मृतक राकेश कुमार यादव निवासी सिरगिट्टी बिलासपुर द्वारा दिनांक 09.11.23 रेलवे कालोनी अकलतरा में फांसी लगाकर आत्म कर लिया था जिसकी सूचना पर थाना अकलतरा में मर्ग क्रमांक 97/2023 धारा 174 जाफौ. कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया जाकर मृतक का पीएम कराया गया। मर्ग जांच दौरान घटना स्थल से सुसाइडल नोट बरामद किया गया, सुसाइडल नोट के आधार एवम मृतक के परिजनो का कथनानुसार, आरोपी पुनी राम उर्फ राम यादव, लक्ष्मण यादव, लक्ष्मी उर्फ बिट्टू यादव एवं कृष्णा बाई यादव सभी निवासी देवरीखुर्द थाना तोरवा जिला बिलासपुर के द्वारा मृतक को शादी करने के लिए प्रताड़ित करता था, जिसके द्वारा मना करता था फिर भी आरोपियों द्वारा बार-बार प्रताड़ित करता था जिस कारण से मृतक प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर आत्म हत्या करना पायें जाने से आरोपियों के विरूद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 630/2023 धारा 360, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

    विवेचना दौरान आरोपी पुनी राम उर्फ राम यादव, लक्ष्मण यादव, लक्ष्मी उर्फ बिट्टू यादव एवं कृष्णा बाई यादव सभी निवासी देवरीखुर्द थाना तोरवा जिला बिलासपुर को घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो जुर्म स्वीकार कियें जाने से तथा आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबुत पायें जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 19.12.23 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

    उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक तुलसिंह पट्टावी, उपनिरी. बी.एल. कोसरिया, महिला आर. अंजना लकड़ा, रश्मि भदौरिया, आरक्षक शशीकांत कश्यप, राजेश कश्यप, बृजपाल बर्मन का सराहनीय योगदान रहा।

    Trending News

    Technology