More

    * *आगामी चुनावों को देखते हुए अभियान के तहत् फरार आरोपियों पर सरकण्डा पुलिस का प्रहार।**

    📌 *बीट प्रभारी तथा बीट आरक्षकों द्वारा सूचना एकत्र कर चलाया गया अभियान।*

    📌 *थाना क्षेत्र में संध्या पेट्रोलिंग के दौरान पकड़े गये फरार आरोपी।*

    📌 *आरोपियों के विरूद्ध माननीय न्यायालय द्वारा जारी 03 स्थायी एवं 01 गिरफ्तारी वारंट किया गया तामिल।*

    📌 *आगे भी अभियान चलाकर फरार आरोपियों को किया जायेगा गिरफ्तार।*
    ————————————————-
    *नाम फरार वारंटी:-*
    01. कलेश्वर केंवट पिता रामशरण केंवट उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम उरतूम थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
    02. शंकर केंवट पिता रामशण केंवट उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम उरतूम थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
    03. रवि ठाकुर पिता त्रिलोक सिंह उम्र 31 वर्ष निवासी सीपत चौक सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
    04. श्रीमति चंदाबाई मन्नेवार पति राजेन्द्र मन्नेवार उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम नगोई थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)।


    आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं नगरी निकाय चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह(भापुसे)े द्वारा थाना क्षेत्र में अपराधियों एवं अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हेतु बीट में बांट कर बीट प्रभारी एवं बीट आरक्षक नियुक्त कर बीट क्षेत्र में सतत् निगाह रखने एवं बदमाशों की निगरानी तथा फरार आरोपियों के धरपकड़ कर अधिक से अधिक गिरफ्तारी एवं स्थायी वारंट तामिल करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री उदयन बेहार एवं सी.एस.पी. सरकण्डा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में थाना क्षेत्रथाना प्रभारी सरकण्डा नीलेश पाण्डेय द्वारा बीट आरक्षकों को फरार आरोपियों के विरूद्ध जारी गिरफ्तारी एवं स्थयी वारंट की तामिली हेतु बीट प्रभारी एवं बीट आरक्षकों से प्राप्त सूचना के आधार पर रेड कार्यवाही किया गया जिस पर तीन स्थायी वारंटी कलेश्वर केंवट, शंकर केंवट, चंदाबाई मन्नेवार एवं एक गिरफ्तारी वारंट रवि ठाकुर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

    Trending News

    Technology